ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

जो हीनता और न्यूनता को दूर करदे उसे हिंदू कहते हैं, प्रोफेसर अवधेश

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

स्वामी विवेकानंद का शिकागो विश्व विजय दिवस समारोह।

जो हीनता और न्यूनता को दूर कर, इंसान को भगवान बना दे, उसे हिंदू कहते हैं। उक्त बातें कहीं स्वामी विवेकानंद के शिकागो विश्व विजय दिवस समारोह को संबोधित करते हुए केएसआर कॉलेज सरायरंजन के हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर अवधेश कुमार झा ने। प्रोफेसर झा ने स्पष्ट करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में हिंदू शब्द की व्याख्या करते हुए यह स्पष्ट किया था कि हिंदू शब्द सिंधु से नहीं बना है, और न हीं यह फारसी का शब्द है, जिसका अर्थ अर्थ चोर, मवाली, काफिर और बटमार भी नहीं होता है।यह तो सैकड़ों वर्षों तक भारत जैसे महान देश को छल कपट से पददलित करने वाले हीनभावना से ग्रस्त मानसिकता वालों के द्वारा भारतीय या हिन्दुस्तानी लोगों को नीचा दिखाने का षड्यंत्र है। सत्ता सीन आक्रांताओं ने पाठ्यक्रम को बद्दल कर गलत ढंग से, सिंधु शब्द से हिन्दू शब्द का निर्माण होना बताया गया,जिसे आज के हिन्दुस्तान का हर पढ़ा लिखा यही मानने और समझने लगा।यही नहीं हिंदू और हिंदुस्तान शब्द को आज इतना संकरण कर दिया गया किसे सांप्रदायिक शब्द बतलाते हुए इससे एक आम हिंदुस्तानी भी परहेज करना शुरू कर दिया। जबकि हिन्दू और हिन्दुस्तान शब्द में में महान इन्सानियत और राष्ट्रीय तथा राष्ट्र भक्ति कूट कूट कर भरी हुई है। प्रोफेसर अवधेश कुमार झा ने स्पष्ट करते हुए कहा कि संसार का हर कोई पढ़ा-लिखा व्यक्ति जानता है कि, विश्व का सर्वाधिक प्राचीन ग्रन्थ ऋग्वेद है। इसी ऋग्वेद के, बृहस्पति अज्ञम, में हिन्दू और हिन्दुस्तान शब्द की व्युत्पत्ति और व्याख्या करते हुए बताया गया है, कि हिमालय से इन्दु सरोवर अर्थात हिन्दमहासागर के मध्य में स्थित, देव निर्मित भूमि को हिन्दुस्तान कहते हैं। देश के महान विचारक और शब्द स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में इसी महान हिंदू , शब्द की व्याख्या करते हुए , संपूर्ण विश्व के धर्मावलंबियों
को अपने चरणों में नतमस्तक कर भारत और भारतीयता की पताका फहराकर हिन्दुस्तान को फिर से गौरव वान बना दिया था। प्रोफेसर झा ने स्पष्ट करते हुए कहा कि आज षडयंत्र पूर्ण पाठ्यक्रम के अज्ञान पूर्ण, गलत ज्ञान को दरकिनार कर, हिंदू और हिंदुस्तान शब्द के इस महान अर्थ को, भारत के हर बच्चे बच्चे को जानना जरूरी हो गया है। ताकि हम अपने प्राचीन गौरव गरिमा को पहचान सकें। प्रोफेसर झा ने स्वामी विवेकानंद ज्ञान को अपने जीवन में उतार कर, स्वामी विवेकानंद की तरह , हिन्दुस्तान को एक बार फिर से महान बनाकर , विश्व गुरु के सिंहासन पर प्रस्तावित भारत को फिर से प्रतिष्ठित करने के लिए भारतीय युवाओं का आह्वान किया। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सीनेटर डॉ विजय कुमार झा, डॉ नंदकुमार सिंह, डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ अजय कुमार पांडे, प्रोफेसर जनार्दन चौधरी आदि ने स्वामी विवेकानंद शिकागो विजय दिवस समारोह को संबोधित किया। मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों बुद्धिजीवी, विद्वान प्राध्यापक एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

रांची में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत शव आने पर गांव में पसरा सन्नाटा

ETV News 24

दसवीं के छात्र की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव, शाम से ही लापता

ETV News 24

उजियारपुर लोकसभा से नित्यानंद राय ही होंगे एनडीए उम्मीदवार

ETV News 24

Leave a Comment