ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

पुष्पा सहनी ने मोरवा प्रखंड क्षेत्र में आई बाढ़ को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं मोरवा अंचलाधिकारि को आवेदन दिया

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र में कई पंचायत बाढ़ की विभीषिका को झेल रही है। बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए विकासशील इंसान पार्टी जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ समस्तीपुर के पुष्पा सहनी के द्वारा बिहार के उपमुख्यमंत्री सह आपदा प्रबंधन मंत्री श्रीमती रेणु देवी को मोरवा प्रखंड में आई बाढ़ से तबाही की जानकारी दी एवं प्रखंड को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने को लेकर लिखित रूप से आवेदन पत्र उपमुख्यमंत्री को भेजा गया ।और वही पुष्पा सहनी के द्वारा अंचलाधिकारी मोरवा को भी मोरवा प्रखंड क्षेत्र में आई बाढ़ से तबाही की जानकारी दी एवं अवगत कराया और प्रखंड को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने को लेकर लिखित रूप से आवेदन पत्र दिया। इस मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष आदर्श कुमार पिंटू,भोला साहनी ,अजय सहनी, विनोद कुमार सहनी, भुनेश सहनी, टुनटुन मंडल, प्रभात रंजन जी,रासमनी सहनी, संजय सहनी,रामतानुक कापर, चौधरी सहनी, नेतलाल साहनी,रामाकांत सहनी रामसिकिल सहनी, मौजूद थे ।

Related posts

घर से 2.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

ETV News 24

समस्तीपुर में रालोजपा एवं दलित सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा दलित सेना जिला अध्यक्ष राजा पासवान के अध्यक्षता में भारतीय संविधान के प्रमुख

ETV News 24

दावथ में दस दिनों से नही मिल रहे है कोरोना के मरीज

ETV News 24

Leave a Comment