ETV News 24
बिहारसुपौल

बिहार गन्ना उद्योग मंत्री ने प्रमंडल स्तरीय धार्मिक न्यास परिस्थितियों की बैठक

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार

मामला सुपौल जिला सदर समाहरणालय स्थित टी पी सी भवन सभागार में बिहार गन्ना उद्योग मंत्री प्रमोद कुमार, ने प्रमंडल स्तरीय जिला पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी,अन्य पदाधिकारी के साथ प्रमंडल स्तरीय धार्मिक न्यास की परिस्थितियों की समीक्षात्मक बैठक की।
बिहार गन्ना उद्योग मंत्री प्रमोद कुमार, को फूल का गुलजस्ता देकर सम्मानित किया।
बिहार गन्ना उद्योग मंत्री प्रमोद कुमार, ने प्रमंडल स्तरीय जिला पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, एवं अन्य पदाधिकारी के साथ बैठक कर एक महीने के अंदर सभी धार्मिक न्यास का ब्यौरा देने के लिए बताया।
साथ हीं जल्द अतिक्रमण मुक्त कराएं।
धार्मिक स्थलों में दिए गए जमीन को किसी भी रिस्तेदारों ने बेचा हो या फिर जमाबन्दी कायम किया हो तो उसको रद्द करवाएं।
या फिर किसी रिस्तेदारों या अन्य के द्वारा अतिक्रमण किए हुआ है तो उसे भी जल्द मुक्त करवाएं।
क्योंकि सरकार द्वारा उक्त सरकारी भूमि पर विकासात्मक कार्य किया जाना है।
साथ हीं ये भी बताया की धार्मिक न्यास बोर्ड से जुड़े जितने भी मंदिर,मठ, रजिस्टर्ड भूमि हैं उसे चिन्हित कर नया सर्वे में शामिल करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
साथ हीं वक्फ बोर्ड के अतिरिक्त सभो जिलों में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के भूमि को संरक्षण एवं सर्वेक्षण हेतु कार्यवाही करें।
गन्ना उत्पादन हेतु उत्कृष्ठ किसानों का भी एक माह के अंदर चयन करें।
सभी गन्ना किसानों को गन्ना के खेती करने पर अनुदान के साथ क्षतियोजना की पूर्ति भी करेगी प्रोत्साहित भी किया जाएगा।
वहीं उन्होंने ये भी बताया की गन्ना से इथेनॉल का उत्पादन होता है।
जिससे डीजल,पेट्रोल की खपत कम होती है।
विदेशी मुद्रा का भी बचत होता है।

Related posts

मुंगेर दियारा इलाके में चल रही थी नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री, लेंडी सिंगम लिपि सिंह ने किया उद्भेदन,सरगना सहित 15 गिरफ्तार

ETV News 24

शहीद वीर कुंदन की पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन करने हज़ारो की संख्या में पहुँचे लोग….

ETV News 24

समस्तीपुर जिले के अंतर्गत चकमेहसी पुलिस ने एक को भेजा जेल

ETV News 24

Leave a Comment