ETV News 24
बिहाररोहताससासाराम

शराब पार्टी कर रहे 6 मुखिया समेत 18 लोग गिरफ्तार, पिस्टल और जिन्दा कारतूस बरामद

सासाराम।इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास जिले से आ रही है जहां शराब पार्टी करते हुए 6 मुखिया, एक पैक्स अध्यक्ष सहित 18 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि दरिगावं थाना क्षेत्र अंतर्गत दरिगावं पंचायत सरकार भवन के बगल में स्थित एक निजी मकान में 6 मुखिया, 1 पैक्स अध्यक्ष सहित 24 लोग शराब पार्टी कर रहे थे।

गिरफ्तार मुखिया में दरिगाव पंचायत के मुखिया राजू पासवान,चेनारी के हाटा पंचायत के मुखिया पारस पासवान, आलमपुर पंचायत के मुखिया विजय पासवान, विश्रामपुर के धर्मेंद्र सिंह, खुर्नू पंचायत के मुन्ना सिंह तथा चेनारी के मुखिया राजवंश सिंह को गिरफ्तार किया गया। साथ ही सदोखर के पैक्स अध्यक्ष कृष्णा सिंह सहित अन्य लोग भी शामिल है।

सासाराम एसडीपीओ अरविन्द प्रताप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इस बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया गया है। पार्टी में शामिल 24 लोगों में से 19 लोग शराब के नशे में पाए गए। वहीं गिरफ्तार मुखिया के पास से दो पिस्टल तथा कुछ जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया है।सभी का ब्रेथ एनालाइजर से शराब जाँच किया गया है तथा पूछताछ की जा रही है।

Related posts

हाई कोर्ट के आदेश के बाबजूद CO नहीं करा रहे हैं अतिक्रमण खाली, जनता त्रस्त

ETV News 24

ई-रिक्शा (टोटो) से एक महिला गिरी सुधा दूध टैंकर से दबकर हुई मौत

ETV News 24

16 फरवरी को भारत बंद को ले जागरूकता रथ कल्याणपुर पहुंची

ETV News 24

Leave a Comment