ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर जिला के पुसा में सड़को पर उतरे महागठबंधन के कार्यकर्ता, कुलपति का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर/कल्याणपुर प्रखंड में चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर चौक पर डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार खोलने, विश्वविद्यालय में नियुक्तियों व विकास योजनाओं में की गई धांधली जांच की मांग को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कुलपति का पुतला फूंककर सड़क पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया।अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार व संचालन सीपीएम नेता उमेश शर्मा व राजद नेता राजेश कुमार ने किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भ्रष्ट कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद भाकपा-माले पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में कुलपति की भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा चल रही है।चर्चा है कि कुलपति आवास में किचेन पर लगभग 20 लाख रूपये से अधिक खर्च किए गए हैं।ये जानना जरूरी है कि इतनी बड़ी रकम खर्च करने की क्या जरूरत थी।सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय का कोरोना मुक्त होने के बाद भी महीनों से विश्वविद्यालय का मुख्य गेट बंद कर कुलपति ने अपनी छवि धूमिल कर ली है।मुख्य गेट बंद रहने से आम लोग परेशान हैं। कुलपति की निरंकुशता चरम पर है। सीपीएम के नेता उमेश शर्मा ने कहा कि रविवार को विश्वविद्यालय के कुलपति को नींद से जगाने के लिए कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर चौक को सांकेतिक रूप से जाम किया जाएगा। मौके पर माले नेता सुरेश कुमार, आइसा नेता चंदन कुमार यादव, राजेश कुमार यादव,अभिषेक यादव, अनुज कुमार,रोहित कुमार,सरोज कुमार,संतोष कुमार,अर्जुन कुमार, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।

Related posts

रोहतास के स्कूलों में भी लौटी चहल-पहल छात्रों से गुलजार हुआ स्कूल

ETV News 24

जाम में श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव के फंसते ही अधिकारी एवं पुलिस पहुंचे समाहरणालय

ETV News 24

29महिलाओं का हुआ बंध्याकरण

ETV News 24

Leave a Comment