ETV News 24
दावथबिहाररोहतास

अपर अनुमंडल पदाधिकारी 48 घंटे से कम समय मे सुनवाई कर, वृद्धा पेंशन शुरु करने का दिया आदेश

चारोधाम मिश्रा
दावथ(रोहतास)
जब आम जनता की समस्या को तीव्र गति से प्रशासनिक स्तर से सुलझाया जाय तो निश्चित तौर पर आम जनता मे व्यवस्था के प्रति आत्मविश्वास बढ़ेगा।
ऐसा हीं कुछ प्रखंड के हथडीहांं गांंव निवासी वृद्धा रामझरिया देवी के बृद्धा पेंशन के मामले मे हुआ है।रमझरिया देवी अपने वृद्ध पति के सांथ पुत्र व पुत्रवधु से अलग रहकर जीवनयापन करती हैं।अचानक उनका पेंशन बंद हो गया था। अपनी समस्या को लेकर रामझरिया देवी के पति जनार्दन कानू , अधिवक्ता सौरभ तिवारी से हथडिहां गांंव प्रवास के दौरान मिलने गये।
उच्च न्यायालय अधिवक्ता, सौरभ तिवारी ने बिक्रमगंज अनुमंडल लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी, दिलीप कुमार के यहांं आनलाईन परिवाद दायर कर दिया।लाकडाउन के कारण सुनवाई पुरी नहीं हो सकी।
इसी बीच जैसे हीं कार्यालय खुला तो 9 जून को पीजीआरओ दिलीप कुमार ने अधिवक्ता तिवारी से दुरभाष पर संपर्क कर मामले को समझने के बाद कुछ कागजात मांंगा।
अभिलेख तथा कागजातों के अवलोकन के पश्चात 11 जून की दोपहर 12 बजे बीडीओ दावथ को रामझरिया देवी का नाम ई-लाभार्थी पोर्टल पर अविलंब सुधार करते हुए वृद्धा का पेंशन शुरु करने का आदेश दिया।
अधिवक्ता तिवारी ने बताया कि अपर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने गरीब वृद्धा के पेंशन मामले मे रिकार्ड 48 घंटे से कम समय मे आदेश पारित कर नजीर पेश की है।जो वाकई सभी अधिकारियों के लिए अनुकरणीय है।
और निश्चित हीं आम जनता का विश्वास व्यवस्था मे बढ़ेगा।

Related posts

कल्याणपुर समस्तीपुर सांसद सह रा लो ज पा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज का कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के कई जगहों पर कार्यकर्ता सहित स्थानीय ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया

ETV News 24

शिक्षक दिवस के अवसर पर सत्याग्रह करेंगे शिक्षक अभ्यर्थी

ETV News 24

अंचलाधिकारी के आश्वासन बाद अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त

ETV News 24

Leave a Comment