ETV News 24
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

ऊर्जा मन्त्री पहुँचे जनपद मैनपुरी / करहल बिधुत सबस्टेशन का किया निरीक्षण

जनपद मैनपुरी यूपी
रिपोर्टर रामकिशोर वर्मा

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता ऊर्जा मन्त्री श्रीकान्त शर्मा के जनपद मैनपुरी क्षेत्र मे आगमन को लेकर जहाँ अधिकारियों मे खासी बैचैनी दिखी बही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ऊर्जा मन्त्री के आगमन पर उत्साहित नजर आये
जनपद मैनपुरी क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के करहल टोल पर बिजली बिभाग के अधिकारियों व भारतीय जनता पार्टी के नेताओ कार्यकर्ताओ ने ऊर्जा मन्त्री को फूल देकर स्वागत किया लखनऊ से चलकर मैनपुरी पहुँचे ऊर्जा मन्त्री सबसे पहले कस्बा करहल स्थित बिजलीघर पहुँचे जहा उन्होने पीपल का पौधा रोपित किया और उपस्थित लोगो से पोधे की सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया इसके बाद ऊर्जा मन्त्री ने करहल सवस्टेशन मे लगी मशीनो कार्यालय अभिलेखो आदि का निरीक्षण किया साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद मैनपुरी मे बिजली बिभाग के बिकास कार्यो जानकारी हासिल की बहराहल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों की साँसे अटकी रही शिकायत पत्र मिलने पर ऊर्जा मन्त्री ने नाराजगी जताते हुऐ शीघ्र निस्तारण करने के आदेश दिये है एसडीएम करहल रतन वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव यादव भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान एसडीओ रजत शुक्ला सभासद कल्पेन्द भारतीय आदि साथ दिखे ऊर्जा मन्त्री के जाने के बाद आधिकारियों ने राहत की साँस ली।

Related posts

पुलिस अधीक्षक सीतापुर के द्वारा कायम किया गया कानून राज्य

ETV News 24

टाॅप टेन अपराधी तमंचा के साथ पकड़ा गया सातिर अपराधी

ETV News 24

अधर्म का नाश के लिये अबतरित होते हैं भगबान

ETV News 24

Leave a Comment