ETV News 24
दावथबिहाररोहतास

मात्र पांच पैक्सों में ही शुरू हुई गेंहू की खरीदारी

चारोधाम मिश्रा
दावथ (रोहतास)प्रखंड क्षेत्र में गेहूं खरीद की आधी समय समाप्त हो गया है। लेकिन अभी तक केवल पांच पैक्स द्वारा ही गेहूं खरीद किया जा रहा है। बाकी चार पैक्स अध्यक्ष चावल उठाव नहीं होने, जगह के अभाव व सरकारी लचर व्यवस्था के कारण गेहूं नहीं खरीद रहे हैं। जिससे संबंधित पंचायतों के किसानों द्वारा मजबूरन कम दर में बिचौलियों को गेहूं बेचने को मजबूर हैं। डेढगांव व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष रणजीत सिंह उसरी पैक्स अध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने बताया कि अभी तक चावल का उठाव नहीं होने के कारण से गोदाम भरा हुआ है जिसके कारण गेहूं खरीद नहीं हो रहा है। वहीं सरकार व अधिकारियों के लापरवाही से सीसी का अधिक व्याज चुकाना पड़ रहा है। वहीं बीसीओ पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि दावथ प्रखंड के जमसोना, बभनौल, सेमरी, सहिनांव, इटवां पैक्स द्वारा गेहूं खरीद किया जा रहा है। बाकी पैक्स भी गेहूं खरीद करेंगी।

Related posts

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के युवा मंडल विकास अभियान के तहत सर्वसम्मति से सावित्रीबाई फुले युवती मंडल का गठन किया गया

ETV News 24

कोठिया में किसान चौपाल का आयोजन किया गया

ETV News 24

करगहर मे जाम की समस्या क्या बन पाएगा चुनावी मुद्दा

ETV News 24

Leave a Comment