दिनारा संवाददाता
रोहतास जिला के दिनारा भानस ओपी क्षेत्र के अरंग गांव के बधार में टमाटर रोपे खेत के पास से गायों की झुंड में से करंट प्रवाहित तार में सटने से मौत हुई गायों में सात शव को बरामद किया गया है। वही मृतक पशुपालक की भी शव को बरामद कर लिया गया है।जिनके शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृत टुना सिंह (25) वर्ष के दोनों पैर लाठी डंडे के सहारे तोड दी गई थी।सिर एवं शरीर के अन्य भागों पर जख्म के निशान पाए गए हैं।ओपीध्यक्ष उपेन्द्र नारायण यादव ने बताया कि स्काडडाग की सहारे पडरिया गांव निवासी टुना सिंह की शव करगहर थाना क्षेत्र के जलवौयां गांव के करहा से बरामद किया गया। मृतक के शव को मिट्टी में घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर गडा गया था। जिसके शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं। एवं सिर से खुन का रिसाव हो रहा था।शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के चाचा कामता सिंह के द्वारा अरंग गांव के 12 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही बाकी बचे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।सात गायों की भी पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया