ETV News 24
कोचसबिहाररोहतास

दुष्कर्म मामले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोचस/रोहतास

कोचस थाना क्षेत्र में कोचस व डेहरी पुलिस के सहयोग से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 13 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उक्त आरोपी को न्यायालय के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामला शहर के वार्ड नंबर चार की बताई जा रही है। जहां एक युवक ने एक नाबालिग लड़की को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया था। बाद में बालिका ने इस घटना से अपने परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने तत्काल इस मामले को महिला थाना डेहरी में नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए डेहरी पुलिस ने कोचस पुलिस के सहयोग से आरोपी वार्ड नंबर चार के निवासी मो. मोइनुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। उक्त घटना की पुष्टि कोचस थानाध्यक्ष नरोत्तमचंद्र ने की है। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

भारतीय क्रांति के तमाम शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया

ETV News 24

कल्याणपुर आप पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष डा उमाकांत सिंह ने जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है।कि प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर दुकानदार मवेशी पशु आहार मिलावटी बेच रहे हैं

ETV News 24

कार्यपालक सहायक की चोरी की गई बाइक को पुलिस ने 4 दिनों के अंदर की बरामद

ETV News 24

Leave a Comment