ETV News 24
बिहाररोहताससासाराम

कम्यूनिटी किचन के माध्यम से प्रशासन ने जरूरतमंदों के घर- घर तक पहुंचाया भोजन

रमेश कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

सासाराम।विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कहर के बीच आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर प्रदेश के विभिन्न जिलें में कम्यूनिटी किचन का आयोजन कर दैनिक मजदूर,असहाय तथा गरीबों के बीच नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है।इसी क्रम में जिले के करगहर में लॉक डाउन के दौरान कोई भूखा ना सोए इसके लिए प्रशासन व्यापक स्तर पर कम्युनिटी किचन चला रहा है,जहां निर्धन,असहाय,श्रमिक वर्ग के लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा कम्युनिटी किचन गरीब असहाय लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। यह कम्युनिटी किचन के संचालन में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी साथ मिल रहा है।यह रसोई से प्रतिदिन पात्र गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।इतना ही नहीं जरूरतमंद लोगों के घर तक पहुंच कर इस किचन का भोजन का पैकेट दिया जा रहा है। ताकि लॉकडाउन के इस दौर में गरीब,रोज खाने,कमाने वाले भूखे-प्यासे न रहे इसको लेकर प्रशासन योगदान दे रही है। करगहर में कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे अंचलाधिकारी सुरजेश्वर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कम्युनिटी किचन के माध्यम से गरीबों को भोजन उपलब्ध करा रहे है। हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी गरीब भूखा न सोए। जानकारी मिलते ही गांव-गांव तक के जरूरतमंद गरीब भाइयों तक पहुंच कर इस कम्युनिटी किचन का भोजन वाहनों के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। बुधवार को भी इस किचन से करगहर गांव में कई मजदूरों एवं असहायों को प्रशासन द्वारा भोजन उनके आवास तक पहुँचाया गया ताकि कोई भी भूखा ना रहे।

Related posts

प्रखंड मुख्यालय पर अंचलाधिकारी के खिलाफ धरना का किया गया आयोजन

ETV News 24

हकमारी के खिलाफ सफाई कर्मियों ने कार्य बंद कर किया नगर परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन

ETV News 24

समस्तीपुर में जन विश्वास यात्रा, आतिशबाजी और पुष्प वर्षा से तेजस्वी का स्वागत

ETV News 24

Leave a Comment