ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर में जन विश्वास यात्रा, आतिशबाजी और पुष्प वर्षा से तेजस्वी का स्वागत

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर में जन विश्वास यात्रा, आतिशबाजी और पुष्प वर्षा से तेजस्वी का स्वागत।बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा तेजस्वी के रोड शो को ले घंटे महागठबंधन के कार्य कर्ता सड़क पर खड़े रहे ।देर शाम काफी काफिले के साथ तेजस्वी जर्नादनपुर रुक जोरदार स्वागत किया ।जन विश्वास यात्रा में स्थानीय कार्यकर्ता काफी उत्साह के साथ देखा गये। राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू राय के नेतृत्व में रोड शो शाम में हुई। मुख्य रूप से दिनेश कुमार रामनाथ राय रामबाबू महतो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार विजय शर्मा अभिनव अंशु भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अजय कुमार महेंद्र महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे।तेजस्वी यादव 20 फरवरी से जन विश्वास यात्रा पर हैं। पूरे बिहार का भ्रमण कर रहे हैं और अपनी बातें रख रहे हैं। आज यात्रा का छठा दिन है। तेजस्वी आज वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी दौरे पर हैं। जन विश्वास यात्रा के क्रम में वैशाली के बाद तेजस्वी यादव समस्तीपुर पहुंचे। जहां उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। तेजस्वी यादव ने इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। अपने समर्थकों की भारी भीड़ से गदगद तेजस्वी ने कहा कि पूरे देश मे लूट मची हुई है, मोदी जी कहाँ कुछ किए हैं, फिर भी वोट मोदी को,आखिर क्यों? आगामी लोकसभा चुनाव में आपलोग मोदी जी को वोट क्यों देंगे? एक युवा पर भरोसा कीजिए। सब मिलकर नया बिहार बनाइये।दस लाख नौकरी देने के अपने वायदे को दुहराते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वे मुख्यमंत्री तो नहीं बने फिर भी सिर्फ 17 महीने में 5 लाख लोगों को उसी मुख्यमंत्री के हाथों नौकरी दिलवाने का काम किया जो 2020 में कहते थे कि कैसे नौकरी देगा, पैसा अपने बाप के पास से लाकर देगा क्या? तेजस्वी यादव ने लोगों से 3 मार्च को पटना में आहूत रैली में भागीदारी के लिए भारी संख्या पहुंचने की अपील की। इससे पहले समस्तीपुर में आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ तेजस्वी यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान महागठबंधन में शामिल तमाम दलों के बैनर पोस्टर लिये कार्यकर्ता यात्रा में शामिल थे।

Related posts

SP, मनोज कुमार, ने जदिया एटीएम लूट कांड का किया खुलासा

ETV News 24

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ थाने से महज दूरी पर संचालित हो रहा था सेक्स रैकेट

ETV News 24

सरकारी कुंवयवस्था संचालक और वार्डन की लापरवाही से दलित छात्रा जान गई

ETV News 24

Leave a Comment