ETV News 24
दिनाराबिहाररोहतास

गेंहू,मसुर,चना नहीं खरीदा पैक्स

दिनारा संवाददाता

रोहतास जिला के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के बाइस पैक्स में दस पैक्स को गेंहू,चना,मसूर की खरीदारी के लिए अधिसूचना जारी होने के बावजूद अभी तक एक भी किसानों से कुछ नहीं खरीदा गया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास ने बताया कि एक माह से आदेश होने के बाद दस पैक्सो द्वारा जिरो टालरेन्स को अपनाते हुए किसानों की गेंहू नहीं खरीदा जा रहा है। जबकि शादी विवाह के मौसम होने के कारण मात्र पन्द्रह सौ रुपए प्रति क्विंटल गेहूं व्यपारियो को किसानों द्वारा बेचकर अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है। दिनारा प्रखंड के अकोढा, बलिया,भुई,बीसीकला,हरिवंशपुर,करंज, मेदनीपुर, राजपुर,सैसड,तेनुअज पैक्स को गेंहू 1975रूपये, एवं चना,मसूर। ‌5100 रूपए प्रति क्विंटल खरीदने का आदेश दिया गया है। लेकिन भोली भाली जनता के कष्ट दूर करने के बदले अध्यक्ष द्वारा सीधे नहीं खरीद कर मार्केट से खरीदना ही सुगम समझ रहे हैं।अभी तक रोहतास जिले के कुल 96पैकस एवं 3 व्यापार मंडल को खरीदने के लिए अधिकृत किया गया है। इसके बावजूद मात्र कोचस प्रखंड से 27000 टन, सासाराम से 14800 टन की ही खरीदारी की गई है। बाकी किसानों की स्थिति बहुत ही दयनीय बनी हुई है। जबकि इनके पुकार सुनने वाले कोई नहीं है

Related posts

विधायक ने लिया घाटो का जायजा

ETV News 24

विधानसभा मार्च में ताजपुर से छात्र-नौजवानों का जत्था पटना रवाना

ETV News 24

समस्तीपुर:पूरा देश आज जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मना रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म स्थल कर्पूरीग्राम पहुंचे

ETV News 24

Leave a Comment