ETV News 24
पटनाबिहार

मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री मर्माहत, कैबिनेट की बैठक में किया गया शोक व्यक्त

पटना:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना संक्रमण से हुई मौत पर शोक और गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्य सचिव के असामयिक निधन की सूचना मुख्यमंत्री को कैबिनेट की बैठक के समापन के समय मिली। कैबिनेट की बैठक में मुख्य सचिव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि अरुण कुमार सिंह वर्ष 1985 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी थे। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक कुशल प्रशासक थे। वे एक मिलनसार व्यक्ति थे। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी भूमिका का बेहतर निर्वहन किया था। उनके निधन से प्रशासनिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

घरेलू गैस लीक होने से महिला जख्मी रेफर

ETV News 24

मंत्री ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण। डॉक्टरों की अनुपस्थित होने पर कार्यवाही की बात बताई

ETV News 24

अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ बंध्याकरण

ETV News 24

Leave a Comment