प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
बताते चले कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत स्थित छकन टोली वार्ड 07 में शुक्रवार की रात अचानक आग लगने से 22 घर जलकर राख हो गया था। एक ही परिवार के बच्ची,महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब 11 बजे छकन टोली के रामप्रसाद राय के घर अचानक आग लग गई। ग्रामीणों का कहना था देर रात होने के कारण लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग की लपटें आसपास के घरो मे फैल गई। देखते ही देखते 22 घर जल कर खाक हो गए। कोई भी अपने घरों से एक भी सामान नहीं निकाल पाया। इस भीषण घटना का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घटना में किसी तरह अपनी जान बचाकर आग की लपटों से निकल गए। वहीं सुप्तावस्था में सोनेलाल राय के परिवार मे पत्नी, पतोहू और पोती की मौत घर के अंदर ही जलकर हो गई। ग्रामीणो की मदद से करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।