ETV News 24
तिलौथूबिहाररोहतास

कौशलेंद्र के हाथों में अभिनव कला संगम की कमान

अभिनव कला संगम की नई कमिटी गठित

तिलौथू(रोहतास)

सांस्कृतिक संचेतना का प्रतिनिधि मंच अभिनव कला संगम की नई कार्यकारिणी का गठन संस्था कार्यालय डालमियानगर ड्रीम हाउस में आयोजित किया गया। जहां सदस्यों ने सर्व सम्मत्ति से अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा, महासचिव कमलेश कुमार, सचिव नंदन कुमार व कोषाध्यक्ष शशि श्रीवास्तव को चुना। तत्पश्चात नव चयनित चार सदस्यीय पदाधिकारियों ने कमिटी का विस्तार किया। जिसमें निदेशक प्रो रणधीर सिन्हा, उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, कलाम हाशमी, उप सचिव संजय यादव, विनय मिश्रा, विधि सलाहकार मनोज अज्ञानी, संयोजक आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, उप संयोजक संतोष चंद्रवंशी, विजय चौरसिया, शंभू गुप्ता, मीडिया प्रभारी इंद्र कुमार बाघा, संतोष सिंह तथा सलाहकार के रूप में रमेश चंद्र गुप्ता, रामकृष्ण शर्मा, संजय सिंह बाला व प्रमोद सिंह का चयन किया गया। संस्था की बैठक में सभी सदस्यों ने कहा कि कोरोना संकट के कारण पिछले वर्ष ऑल इंडिया नाटक कंपटीशन समेत अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं नहीं हो पाई थी। किंतु इस बार अन्य कार्यक्रमों के अलावा दिसंबर महीने में बृहद रूप से ऑल इंडिया नाटक, गीत, नृत्य, चित्रकला समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। नई कमेटी गठन होने के बाद सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उत्साह पूर्वक स्वागत किया। बैठक में अन्य लोगों के अलावा संतोष नीरज, संजय सिंह, कृष्णा यादव, सीमल सिंह, अशोक गुप्ता, संतोष गुप्ता, कुंदन यादव, विनोद गुप्ता, शिव प्रसाद गुप्ता समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

गम्हरिया में आपसी विवाद को लेकर चली गोली

ETV News 24

जितवरिया वार्ड 11 ट्रांसफार्मर में रखरखाव की देखरेख नहीं होने से अचानक लगी आग ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया अन्यथा बड़ा हादसा होता

ETV News 24

प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

ETV News 24

Leave a Comment