ETV News 24
पटनाबिहार

ब्राह्मण कोटे से संजय झा एवं आलोक रंजन झा को मंत्री बनाए जाने पर ब्राह्मण महासंघ ने दिया बधाई

पटना :- आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हुए कैबिनेट विस्तार में ब्राह्मण समाज से दो ब्राम्हण नेताओं संजय कुमार झा एवं आलोक रंजन झा को मंत्रिमंडल पद की शपथ लेने पर अखिल भारतीय बहुभाषीय ब्राह्मण महासंघ (रजि0) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ आभार प्रकट किया है|

युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश तिवारी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार में ब्राह्मणों को उचित मान-सम्मान दिया गया है। ब्राह्मण समाज इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता है ।

मुख्यमंत्री के द्वारा सरकार में ब्राह्मण समाज से बने दो मंत्रियों सहित सभी मंत्रियों को संगठन के नेताओं ने बधाई दी है।

बधाई देने वालों में संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेंद्र तिवारी, युवा प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार तिवारी, प्रदेश महासचिव अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, नवनीत दुबे, सौरभ तिवारी, प्रभाकर चौबे आदिं हैं।

रजनीश कुमार तिवारी ने कहा कि बिहार सरकार में कैबिनेट विस्तार में जिन दो ब्राह्मण नेताओं को मंत्रिमंडल पद की शपथ दिलाई गया है वह जन अपेक्षाओं पर खरे उतरे ऐसी कामना करता हूं। और बिहार के जनता के साथ-साथ ब्राह्मण कोटे के मंत्री होने के नाते ब्राह्मण समाज के भी अपेक्षाओं पर व ब्राह्मन समाज के विकास के लिए भी कार्य करेंगे ऐसी आशा है ब्राह्मण समाज उन्हें शुभकामनाएं देती है और वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे ऐसा इच्छा जताती है।

Related posts

10 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

ETV News 24

सरपंच बिंदु देवी को रिहा करने के सवाल को लेकर पदयात्रा प्रारंभ – किरण देव यादव

ETV News 24

बान्दू में किसान चौपाल कार्यक्रम हुआ

ETV News 24

Leave a Comment