ETV News 24
दावथबिहाररोहतास

दावथ थाना का औचक निरीक्षण एसपी ने किया

चारोधाम मिश्रा
दावथ /रोहतास/ स्थानीय थाना मुख्यालय का औचक निरीक्षण एसपी आशीष भारती ने किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों के कार्यकलापों को बारीकी से जांच किया व दावथ जाम को लेकर दिशा निर्देश जारी किए। इससे पूर्व सभी पुलिस कर्मियों का परिचय प्राप्त किया। एसपी आशीष भारती ने बताया कि दावथ थाना क्षेत्र में आने का मुख्य कारण दावथ की जाम की समस्या का निदान हेतु पहल व संबंधित अधिकारियों को उपाय करने के लिए कहां जाएगा। वहीं पुलिस पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करने व उनके कार्यकलापों का अवलोकन किया गया। दावथ बाजार में जाम को दूर करने के लिए पुलिस अपने स्तर से देखरेख करेंगी। लेकिन बजार में रास्ता काफी संकीर्ण है। जिसका स्थाई निदान हेतु जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को लिखा जाएगा। वहीं कोआथ नगर पंचायत में पुलिस बल तैनात को लेकर भी चर्चा किया गया। मौके पर एसडीपीओ राजकुमार,थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार, एसआई श्याम कुमार, एएसआई राकेश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Related posts

राष्ट्रीय गणित महान भारतीय गणितज्ञ रामानुजन जयंती

ETV News 24

मृत आत्मा की शांति को संत सम्मेलन

ETV News 24

जो गरीब महागठबंधन शासन में स्वावलम्बी की जिन्दगी जी रहे थे, उसी गरीब को मोदी सरकार ने भिखारियों के लाइन में खड़ा कर दिया : राजद

ETV News 24

Leave a Comment