ETV News 24
बिहाररोहताससासाराम

10 फरवरी से शुरू होगा कोविड वैक्सीनेशन का दूसरा चरण: सीएस

दूसरे चरण के लिए डाटाबेस की प्रक्रिया जारी 

5 फरवरी तक चलेगा प्रथम चरण का अभियान

सासाराम संदीप भेलारी

रोहतास जिले में कोविड वैक्सीन के दूसरा चरण के लिए कवायद  शुरू हो गई है। इसके लिए डाटा इकट्ठा करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी दी गयी  कि आगामी 10 फरवरी से कोविड वैक्सीनेशन का दूसरा चरण प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेटाबेस तैयार किया जा रहा है।  सिविल सर्जन ने बताया कि दूसरे चरण में रेवेन्यू विभाग, पंचायती राज, पुलिस विभाग एवं म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा| इसके लिए उक्त विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का डेटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 7 फरवरी तक पूरी कर  लेनी है।

उम्मीद से कम है अनुपात

सिविल सर्जन डॉ.क्टर सुधीर कुमार ने बताया कि प्रथम चरण के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था उसके अनुरूप लोग वैक्सीनेशन नहीं करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लेने वाले का अनुपात अभी कम है परंतु बाकी बचे स्वास्थ्य कर्मियों एवं आईसीडीएस विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जागरूक मोबिलाइज किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इस टीका अभियान में भाग ले सकें और वैक्सीनेशन का अनुपात बढ़ा सकें। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व अन्य कर्मी जिन्होंने टीका ले लिया है वे स्वयं सभी प्रखंडों में आईसीडीएस व स्वास्थ्य कर्मियों को टीका ठीक लेने के लिए प्रेरित कर रहे हें हैं। उन्होंने कहा कि 5 फरवरी तक अधिक से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन करवाना मुख्य उद्देश्य होगा। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि  प्रथम चरण समाप्त होने तक एक अच्छा अनुपात होगा।

पांच फरवरी तक चलेगा प्रथम चरण का अभियान

सिविल सर्जन डॉ.क्टर सुधीर कुमार ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का प्रथम चरण 5 फरवरी तक चलेगा,| उसके बाद संभवत 10 फरवरी से दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू होगा। उन्होंने जानकारी दी दिया कि विभागीय आदेश के अनुसार जिले में बनाए गए सभी 9 टीकाकरण केंद्रों पर प्रतिदिन टीकाकरण किया जा रहा है।

कोविड वैक्सीन स पूरी तरह सुरक्षित

कोविड वैक्सीन को लेकर फैले भ्रम को दूर करते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार ने कहा कि वैक्सीन सभी के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि मैंने स्वयं कोविड का टीका लिया है और उसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं हुआ है। इसके अलावा जिले में जितने लोगों ने भी कोविड टीका लिया है किसी में मेजर बड़ा  साइड इफेक्ट नहीं देखने को मिला है, इसलिए कोविड वैक्सीन को लेकर मन में किसी प्रकार का भ्रम न पालें।

Related posts

तीन वारंटी को जेल

ETV News 24

ख्याति प्राप्त पशु चिकित्सक की आकस्मिक निधन

ETV News 24

दोनों थाना परिसर में 49 आर्म्स का सत्यापन

ETV News 24

Leave a Comment