ETV News 24
बिहारभोजपुर

कपड़ा व्यावसायी को मारी गोली

जख्मी व्यावसायी का आरा के प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस

आरा सिटी रिपोर्टर रूबी कुमारी

आरा भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के बंगौटी गांव के समीप रात हथियारबंद बदमाशों ने एक कपड़ा व्यावसायी को गोली मार दी।पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालांकि पुलिस मामले की अपने स्तर से छानबीन कर रही है
चौरी थाना क्षेत्र के बंगौटी गांव के समीप शुक्रवार की रात घटी घटना
दो की संख्या में रहे हथियारबंद लोगो ने दिया घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसार जख्मी व्यावसायी सिकरहटा थाना क्षेत्र के बागर गांव निवासी शिवजी राय का 30 वर्षीय पुत्र विनायक राय है। जख्मी व्यावसायी ने बताया कि वह आरा से अपनी पत्नी के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहा था। इसी बीच बंगौटी गांव के समीप दो की संख्या में रहे हथियारबंद बदमाशों ने उसकी बाइक को रोका और उस पर फायरिंग कर दी
इस दौरान गोली व्यावसायी को पेट में जा लगी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में लाया गया। जहां डॉ. विकास सिंह के द्वारा ऑपरेशन कर गोली निकाल दिया गया है
चिकित्सक डॉ.विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को गोली पेट में लगी थी। जिस समय वह यहां आया था। उस वक्त उसकी स्थिति काफी नाजुक थी। इसके बाद ऑपरेशन करके गोली निकाल दिया गया है। अब मरीज की हालत स्टेबल है। जख्मी ने एक व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया है

Related posts

पूर्व मंत्री सुबाष सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री

ETV News 24

चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर के सातवें स्थापना दिवस का आयोजन पटोरी मे संपन्न

ETV News 24

आकाशीय बिजली कि आवाज से हुआ हार्ट फेल*अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे चहेते लोग

ETV News 24

Leave a Comment