ETV News 24
बिहारभोजपुर

सहार प्रखंड मुख्यालय में गरीब चेतना मंच का एक दिवसीय धरना

संवाददाता दिलीप कुमार सहार भोजपुर
सहार प्रखंड मुख्यालय पर गरीब चेतना मंच का एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना में महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर 30 जनवरी को आरा में सम्मेलन में शामिल होने का सभी ग्रामीणों से आह्वान किया गया है गांव गरीब चेतना मंच के संयोजक डॉ राजेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जन आगरा संवाद यात्रा के तहत आज प्रखंड मुख्यालय पर धरना का आयोजन में अभी ग्रामीणों से भाग लेने का आह्वान किया है। शहर क्षेत्र के सभी बुद्धिजीवियों से आग्रह किया की सामाजिक कुरीतियों को दूर भगाएं एवं नशा मुक्ति, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, बाल विवाह, रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार ,महिलाओं के विरुद्ध अपराध को रोकने के लिए बुद्धिजीवी समाज आगे आकर विरोध करें एवं मददगार बने। इंग्लिश अभी ग्राम रक्षा दल को इमानदारी से सेवा देने का पुरस्कार रूप में मानदेय दिया जाए। धरना में शामिल ग्राम रक्षा दल के लोगों में राजूराम, सविता कुमारी, सोनी कुमारी, प्रमोद कुमार, विष्णु उपाध्याय, मुकेश पासवान, कृष्णा साह, संतोष गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related posts

कल्याणपुर बकरीद को ले क्षेत्र के भिन्न-भिन्न गांव के ईदगाह में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की

ETV News 24

13 पीडीएस दुकानों में उठाव नहीं

ETV News 24

बाल्यावस्था जीवन का स्वर्ण काल : सीडीपीओ 

ETV News 24

Leave a Comment