ETV News 24
बिहारभोजपुर

देश को बरगलाना चाहती है केंद्र सरकार

आरा सिटी रिपोर्टर रूबी कुमारी

आरा भोजपुर किसान विरोधी तीनों कृषि कानून रद करने के सवाल पर उड़ीसा के भुवनेश्वर से चल कर दिल्ली जाने वाले उड़ीसा के संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के दस्ता का सोमवार को भोजपुर पहुंचा। लगभग 500 किसानों का जत्था बंगाल, झारखंड होते हुए दोपहर एक बजे आरा पहुंचा। भोजपुर में भाकपा-माले, अखिल भारतीय किसान महासभा, आइसा-इनौस, ऐपवा सहित विभिन्न संगठनों के नेताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। आरा के तपेश्व सिंह इंदु महिला कॉलेज में स्वागत किया गया। जहां अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य राजू यादव, आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार, जिला सचिव रंजन कुमार, इनौस जिला सचिव शिवप्रकाश रंजन, ऐपवा नेत्री शोभा मंडल, दिलराज प्रीतम, प्रशुराम सिंह, चंदन कुमार, अमित बंटी, हरिनाथ राम, रामानुज, अजय गांधी, राजेंद्र यादव, दीना जी, गोपाल प्रसाद, अभय कुशवाहा, सुरेश पासवान, जसम के सुनील कुमार चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे। जवाहर टोला में भाकपा-माले वार्ड कमिटी द्वारा भी स्वागत किया गया। जहां पर भाकपा-माले केंद्रीय कमिटी सदस्य संतोष सहर, वार्ड पार्षद सत्यदेव राम, अमित कुमार बंटी, पवन कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। आरा से जत्था के साथ ही भाकपा माले के नेताओं की टीम जगदीशपुर तक गई, जिसका नेतृत्व अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य राजू यादव, भाकपा-माले केंद्रीय कमिटी सदस्य संतोष सहर, आदि कर रहे थे। जत्थे का भव्य स्वागत तपेश्वर इंदु महाविद्यालय में भोजपुर के किसानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा भी किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में इप्टा के कलाकारों ने’तुम किसानों को सड़कों पे ले आये हो..’प्रस्तुत किया। संचालन करते हुए लोक नायक जयप्रकाश स्मारक संस्थान के महासचिव सुशील कुमार ने कहा कि वीर कुंवर सिंह की धरती पर उड़ीसा के किसानों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान किसान संघर्ष का मुख्य मुद्दा है कि खेती-किसानी के लिए बाजार चाहिए या बाजार के लिए खेती चाहिए। भारत का किसान अपनी शर्तों पर बाजार चलाना चाहता है। पूर्व विधान पार्षद डा. अजय सिंह ने कहा कि भोजपुर की धरती संघर्ष की धरती रही है और हम उड़ीसा और भारत के किसानों के साथ खड़े रहेंगे। जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी के अशोक मानव ने कहा कि बिहार के किसान उड़ीसा के किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिल्ली में 26 जनवरी को लड़ने को तैयार हैं। किसान जत्था के नेतृत्वकर्ता अक्षय कुमार ने कहा कि यह सरकार देश को बरगलाना चाहती है कि यह आन्दोलन सिर्फ पंजाब, और हरियाणा के किसानों का है। इसी झूठ का पर्दाफाश करने के लिए हम उड़ीसा से चलकर बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के किसानों का जत्था साथ लेकर दिल्ली पहुंचेंगे। किसान विरोधी कृषि कानूनों को खत्म होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। जत्था नायक हिमांशु तिवारी और पत्रकार दिनेश जी ने भोजपुर के किसानों और आयोजकों को धन्यवाद देते हुए किसान संघर्ष के अगले दौर में भोजपुर वासियों को शामिल होने का आह्वान किया। जयप्रकाश स्मारक संस्थान के महासचिव सुशील कुमार ने वीर कुंवर सिंह का पताका जत्था नायक अक्षय कुमार को समर्पित करते हुए उड़ीसा के किसानों को जगदीशपुर के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद शमीम आरवी, अठपा के मुखिया बिजय सिंह, रघुबर चन्द्रवंशी, राजेन्द्र मनियारा, प्रह्लाद सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, अमित बंटी, दिलराज प्रीतम, राजू यादव, योगेन्द्र सिंह, अंजनी शर्मा सुनील चौधरी आदि शामिल थे
प्रधानमंत्री ने खो दिया है नैतिकता : बीरबल संसू., कोईलवर : दिल्ली सीमा पर किसान आंदोलन में भाग लेने जा रहे उड़ीसा से किसानों का जत्था के कोईलवर पहुंचने पर राजद जिलाध्यक्ष वीरबल यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वीरबल यादव ने कहा की दिल्ली में विगत कई दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं और तीन काले कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री ने नैतिकता खो दिया है। मौके पर राजद नेता गजेंद्र यादव, कांग्रेस नेता रणजीत सिंह, प्रदेश सचिव मनोज सिंह, जहांगीर अंसारी, बिमलेश सिंह, दुर्गा पासवान, छात्र नेता आलोक रंजन, सोहैल अ़ख्तर, धनजित यादव, जिप सदस्य शैलेंद्र कुमार, रघुवर चंद्रवंशी, वतन प्रभात, निकेत यादव, जितेंद्र कुमार यादव, गौतम कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे
उड़ीसा के किसानों ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण संवाद सहयोगी, जगदीशपुर : दिल्ली के लिए उड़ीसा के किसानों का जत्था जगदीशपुर पहुंचने पर विधायक, पूर्व विधायक व विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकत्र्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। जगदीशपुर विधायक रामबिशुन लोहिया, तरारी विधायक सुदामा प्रसाद व पूर्व विधायक भाई दिनेश ने किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि वे किसानों के आन्दोलन में किसानों के साथ खड़े हैं। केन्द्र सरकार को नए कृषि कानून को वापस लेना चाहिए। उड़ीसा के किसानों ने जगदीशपुर की धरती को नमन करते हुए अमर सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह संगठन प्रभारी भाई दिनेश व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किला मैदान पहुंचने पर किसानों को फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। किसानों की सभी गाड़ी में किसानों को फूल-माला, लन्च, पानी का पैकेट दे झण्डा दिखा कर आगे के लिए रवाना किया गया। किसानों का स्वागत करने वालों में हरिचरण सिंह, प्रमोद सिह, रंग लाल यादव, बीरेंद्र सिह, लाल बहादुर सिंह, बीरबल पासवान, मुन्ना पांडेय, राजू यादव, सुभाष यादव, मो. मस्जिद, संतोष चौबे, मदन सिह, अरबिद यादव, समीर तिवारी, जवाहर यादव आदि थे

Related posts

रेल मण्डल मे एक दिवसीय बेडमिंटन प्रतियोगिता का विजेता संकेत व राजेश हुए विजय

ETV News 24

रेलवे परिसर में चला चेकिंग अभियान 33 धराये

ETV News 24

पत्रकार को पितृ शोक , स्थानीय पत्रकारों में दौड़ी शोक की लहर

ETV News 24

Leave a Comment