सासाराम संवाददाता अभिषेक सिंह
रोहतास
सासाराम-चौसा पथ पर मुफस्सिल थाना के समरडीहां पेट्रोल पंप के पास रविवार को किसी वाहन के धक्के से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका चाचा घायल हो गया है। मृतक शिवसागर थाना क्षेत्र के अनंतपुरा गांव का निवासी राजा कुमार है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजा कुमार अपने चाचा बृजकिशोर कुमार के साथ बाइक से अपने भाई को लेने के लिए गांव से स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान करगहर रोड में समरडीहां पंप के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में धक्का मार दिया और भाग निकला। धक्का लगने से सड़क किनारे गिरे बाइक सवार युवक राजा कुमार अैर उसके चाचा बृजकिशोर भी घायल हो गए। घटना के बाद घायल युवक को नारायण मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई
मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में लोग विलाप कर रहे हैं। यह जानकारी देते हुए मुफस्सिल के थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है