ETV News 24
देशबिहाररोहताससासाराम

कैडेटों ने शुरू किया संविधान जागरुकता कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ रोहतास

सासाराम रोहतास एनसीसी ग्रुप गया के तत्वावधान में संविधान जागरुकता अभियान शुरू किया गया। जिसमें कैडेट आमजन को भारतीय संविधान में उल्लेखित नागरिकों के कर्तव्य एवं अधिकार की जानकारी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से देंगे। अभियान का शुभारंभ कमांडिग ऑफिसर कर्नल संदीप भाटिया ने किया
कमांडिग ऑफिसर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 17 नवंबर से 13 दिसंबर तक संविधान जागरुकता कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए कैडेट व एनसीसी अधिकारी कृतसंकल्पित हैं। कहा कि मौलिक अधिकार संविधान का अनिवार्य भाग है। मौलिक अधिकारों को संसद की विशेष प्रक्रिया का उपयोग कर ही बदला जा सकता है। स्वतंत्रता, जीवन, और निजी संपत्ति के अधिकार को छोड़कर, भारतीय नागरिकों से अलग किसी भी अन्य व्यक्ति को इन अधिकारों की अनुमति नहीं है। जीवन के अधिकार और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार को छोड़कर अन्य सभी मौलिक अधिकारों को आपातकाल के दौरान स्थगित कर दिया जाता है
यदि किसी नागरिक को ऐसा लगता है कि, उसके अधिकारों का हनन हो रहा है, तो वह व्यक्ति अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सक्षम न्यायालय (सर्वोच्च व उच्च न्यायालय) में जा सकता है। 42 वें संविधान संशोधन के दौरान दस मौलिक कर्तव्यों को (अनुच्छेद 51 अ के अन्तर्गत) जोड़ा गया था। जिसमें भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय गान का सम्मान करना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पालन किए गए विचारों के मूल्यों का सम्मान करना चाहिए। डीएवी पब्लिक स्कूल के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी रविभूषण पांडेय के मुताबिक 13 दिसम्बर तक संविधान जागरुकता कार्यक्रम के दौरान संबंद्ध स्कूलों व कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक,साइकिल दौड़, वेबिनार, मानव श्रृंखला के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। जागरुकता कार्यक्रम डीएवी स्कूल सासाराम, चौखंडी पथ हाई स्कूल, शेरशाह सूरी उच्चतर माध्यमिक स्कूल, श्री शंकर उच्चतर माध्यमिक स्कूल, एसपी जैन कॉलेज सहित अन्य स्कूल-कॉलेज में आयोजित किया गया

Related posts

सुपौल DSP, को मिली बड़ी कामयाबी। दो महिला सहित 13,देशी शराब कारोबारी गिरफ्तार

ETV News 24

विपन्नता प्रगति में बाधक नहीं बनेगी – शिवकिशोर राय । ग्रामीण प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन आवश्यक। ‘विनय’ के सपनों को मिली नई उड़ान

ETV News 24

कल्याणपुर दक्षिणि मंडल भाजपा ने शुरू किया महाजनसंपर्क अभियान

ETV News 24

Leave a Comment