ETV News 24
करगहरदेशबिहाररोहतास

कोई बिना काम का नहीं रहेगा, मजबूरी में नहीं जाएगा बाहर: नीतीश कुमार

संवाददाता–मो०शमशाद आलम

करगहर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करगहर विधानसभा के स्थानीय करगहर बाजार के जगजीवन राम स्टेडियम में शनिवार को आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आम जनता को भरोसा दिया कि जब मौका मिलेगा तो ऐसा काम करेंगे कि कोई बिना काम का नहीं रह जाएगा। कोई भी बिहार का नागरिक मजबूर होकर बिहार से बाहर नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को पलायन क्यों करना पड़ा था। पति पत्नी का राज था 15 वर्ष। तब लोग बाहर भागे थे एवं आज लौटते हैं तो गांव तक की प्रशंसा लोग करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भारत में कहीं भी रह कर काम कर सकता है, रोजगार कर सकता है, इसलिए कोई प्रवासी नहीं है। कहा कि उनकी सरकार जब बनेगी तो पशु पालने वाले किसानों के लिए आठ से 10 पंचायतों पर एक पशु चिकित्सालय खोलेंगे। 12वीं पास छात्रा को 10000 की जगह 25000 एवं स्नातक पास छात्रा को 25000 की जगह 50000 रुपये देंगे। कहा कि 50 प्रतिशत आरक्षण सरकारी सेवा में महिलाओं को दिया। बिहार के पुलिस बल में जितनी महिला दिखती हैं, उतनी देश के किसी हिस्से में नहीं दिखती। कहा कि सात निश्चय की योजना का और विस्तार किया जाएगा।आज के समय 84℅घरों नलजल का पानी पहुंचाया गया है यही पुरे बिहार में पानी पहुचाया जायेगा और सरक्षण किया जायेगा।

नरसंहारों पर लगा अंकुश:
सीएम ने कहा कि पहले बिहार नरसंहार के लिए जाना जाता था जबसे हमारे सरकार बनी है इस पर अंकुश लगाया. पूर्व का बिहार अपराधियों का बिहार के नाम से जाना जाता था लेकिन अब ऐसा कुछ भी नही है ।यही वजह है कि आज आपराधिक घटनाओं में कमी आई है ।देश में अपराध के मामले में बिहार 23वाँ स्थान पर है।
सीएम ने कहा -आज तक अपने स्वार्थ में नही बल्कि बिहार के विकास के लिए काम किया

करगहर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी वशिष्ठ सिंह को उन्होंने जनता से पूछकर मतदान देने की अपील करते हुए माला पहनाया।

नीतीश कुमार व्यक्ति नहीं विचारधारा हैं : अशोक चौधरी

जदयू प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार व्यक्ति नहीं विचारधारा हैं। 15 साल पूर्व अपराध का राजनीतिकरण हुआ या राजनीति का अपराधीकरण यही पता नहीं चलता। आज न्याय के साथ विकास हो रहा है और कानून का राज स्थापित किया गया है।इसी चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस नेता प्रमिला सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़ कर जदयू की सदस्यता ग्रहण की।जदयू की सदस्यता ग्रहण करने पर अशोक चौधरी ने उन्हें धन्यवाद किया।सभा का अध्यक्षता हरिगोविंद सिंह तथा संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह ने किया।

मौके पर सासाराम सांसद छेदी पासवान, काराकाट सांसद महाबली सिंह कुशवाहा, जदयू नेता आलोक सिंह, सर्वचंद्र वंशी,राजेंद्र तिवारी, गुप्तेश्वर सिंह,राजिया कामिल,प्रमोद पटेल,इसरार खाँ,मुस्ताक अंसारी,अशोक पटेल,संजय सिंह, बच्चा यादव,दीपक यादव सहित आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

बाजार व सड़कों पर दिखा लॉकडाउन का असर

ETV News 24

सीडीपीओ आभा कुमारी कोविड का टीका लेने के बाद अन्य लोगों को कर रही हैं प्रेरित

ETV News 24

मिथिलांचल सहित उत्तर पूर्वी बिहार में भाजपा के लिए खाता खोलना मुश्किल होगा- धीरेंद्र

ETV News 24

Leave a Comment