प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
*बैठक में कार्यकर्ताओं ने मेरा बूथ सबसे मजबूत का लिया संकल्प।*
हर बूथ पर भाजपा जीते इसके लिए बनायी गयी रणनीति
समस्तीपुर जिला के रोसरा अनुमंडल।विभूतिपुर दक्षिणी मंडल के सुरौली शक्ति केंद्र पर में भाजपा शक्तिकेंद्र के बूथ टीम की बैठक शक्ति केंद्र प्रमुख मनोज साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में मुरारी झा की उपस्थिति में बूथ के कार्यकर्ताओं ने टोला मोहल्ला में कोरोना की स्थिति तथा मेरा बूथ सबसे मजबूत की समीक्षा की।बैठक को संबोधित करते हुए मुरारी झा ने कहा कि भाजपा सेवा ही संगठन है, में विश्वास कर जनता के बीच सदैव काम करती है।देश के प्रधानमंत्री राष्ट्र हित में जो कहते है वही काम पूरा भी करते है, इसलिये देश की जनता का अटूट विश्वास भाजपा पर है। आपदा एवं संकट की घड़ी में भाजपा कार्यकर्ता सदैव सेवा कार्य में अग्रसर रहे है।वही बैठक में कार्यकर्ताओं ने मेरा बूथ सबसे मजबूत का संकल्प लिया।साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर के नेतृत्व में हर बूथ पर भाजपा जीते इसके लिए रणनीति बनाई गई।मौके पर बैठक में मिथलेश कुशवाहा,संजीत यादव,राजेश यादव,सुरेंद्र यादव,सुरेंद्र मिश्र,डॉ पारश सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।