ETV News 24
देशबिहारसमस्तीपुर

डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की मनमानी ने बढ़ाई पूसा के लोगों की समस्या

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

*#बेवजह ही कई महीनों से बंद है अस्पताल, थाना, प्रखंड मुख्यालय जाने का मुख्य मार्ग, लोगों में विश्वविद्यालय के प्रति व्यापक आक्रोश ।*

*#एम्बुलेंस या किसी प्रकार की दुर्घटना के बाद लोगों को 5-6 कि०मी० घूम के दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है अस्पताल, लेकिन विश्वविद्यालय मुख्य द्वार खोलने को तैयार नहीं ।*

*#लोगों की समस्याओं को दूर करना विश्वविद्यालय की मंशा होनी चाहिए , ना कि उनकी परेशानी बढ़ाने की :- अमित कुमार

पूसा

डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने बेवजह ही कई महीनों से अस्पताल, थाना, प्रखंड मुख्यालय जाने का मुख्य मार्ग बंद कर रखा है। जिससे लोगों को अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में विश्वविद्यालय के प्रति व्यापक आक्रोश है। मुख्य मार्ग बंद करके विश्वविद्यालय ने लोगों को परेशानी में डाल रखा है। इसको लेकर भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि
एम्बुलेंस या किसी प्रकार की दुर्घटना के बाद लोगों को 5-6 कि०मी० घूम के दूसरे रास्ते से अस्पताल जाना पड़ता है, यदि दुर्घटना में गंभीर रूप से कोई व्यक्ति घायल है तो उसे अस्पताल पहुंचने में अत्यधिक समय लगता है, जिससे घायल व्यक्ति के बचने की संभावना कम हो जाती है। यही समस्या प्रसव/डिलिवरी को अस्पताल जाने वाली गर्भवती महिलाओं के साथ है उन्हें भी घूम कर लंबी दूरी तय कर परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन विश्वविद्यालय मुख्य द्वार खोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करना विश्वविद्यालय की मंशा होनी चाहिए , ना कि उनकी परेशानी बढ़ाने की। उन्होंने शीघ्र मुख्य द्वार मार्ग सहित विश्वविद्यालय – हरपुर अवरोध मार्ग और चार पहिया, तीन पहिया वाहनों के लिए हरपुर मार्ग चालू करने की मांग की है।अन्यथा बाध्य होकर आंदोलन करने की बात कही है।

Related posts

हांसोपुर गिदरगंज वार्ड 8 में मिट्टी काटने के क्रम में धसना गिरने से एक महिला की मौत,दो जख्मी

ETV News 24

बाइक पलटी चाट में दबकर सिपाही की मौत

ETV News 24

समस्तीपुर में निजीकरण के विरोध में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आज दूसरा दिन है

ETV News 24

Leave a Comment