ETV News 24
करगहरदेशबिहाररोहतास

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान 2020से सम्मानित हुए शिक्षक रंजन कुमार प्रसाद

अपने लेखनी से पहचान बना चुके रंजन प्रसाद

संवाददाता– मो०शमशाद आलम

करगहर — देश में अपने लेखनी से पहचान बना चुके ,करगहर प्रखंड क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव निवासी साहित्यकार सह उत्क्रमित हाईस्कूल तोरनी में कार्यरत शिक्षक रंजन कुमार प्रसाद को जन चैतन्य लेखन से देश के साहित्य क्षितिज में चार चांद लगाकर प्रखंड के साथ जिला व राज्य का गौरव बढ़ाया है।उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से बड़े-बड़े साहित्य सम्मेलनों में भाग लेकर उक्त बातें चरितार्थ कर दिखाई।इन दिनों एक बार फिर रंजन प्रसाद उनको साहित्य सेवा करने एवं हिंदी को प्रचार प्रसार करने को लेकर राज रचना कला एवं साहित्य समिति के अध्यक्ष रामनारायण साहु के द्वारा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान 2020से सम्मानित किया गया।बतातें चलें कि 2017में साहित्य के क्षेत्र में कदम रखने वाले साहित्य सेवा के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार प्रसाद को साहित्य में बेहतर कार्य के लिए अबतक विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं द्वारा 15प्रतिभा सम्मान से नवाजा जा चुके है।जिनमें ‘साहित्य सरोज सारस्वत सम्मान अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन गहमर उ०प्र०,काव्य शिरोमणि रवींद्रनाथ टैगोर स्मृति सम्मान,जी वी प्रकाशन, जालंधर ,पंजाब से।
दिव्यतूलिका साहित्यायन” सम्मान ग्वालियर मध्य प्रदेश,
पर्यावरण संरक्षण सम्मान’ राज रचना कला समिति छत्तीसगढ़,
कवि चौपाल मनीषी सम्मान” राष्ट्रीय कवि चौपाल राजस्थान,
प्रशस्ति पत्र’ साहित्यपीडिया काव्य प्रतियोगिता,उत्कृष्ट सृजन सम्मान’ कागज़ दिल डॉट कॉम,
रामेश्वर दयाल दुबे साहित्य सम्मान’ राष्ट्रीय कवि चौपाल मैनपुरी,काव्य सम्राट हरिवंशराय बच्चन स्मृति सम्मान ” जालन्धर पंजाब,काव्य श्री सम्मान साहित्य सृजन मंच चतरा झारखंड,
शब्द सम्मान २०१९ ,केन्द्रीय सचिवालय,हिंदी परिषद पूर्व मध्य रेल मुगलसराय मंडल,गोपालदास नीरज स्मृति सम्मान,पंजाब,
साहित्य श्री साहित्य सम्मान हजारीबाग झारखंड,
मधुशाला बृक्ष मित्र सम्मान,मधुशाला साहित्यिक परिवार,राजस्थान,राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान 2020,छत्तीसगढ़ शामिल है।राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर उन्हें विद्यालय के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने बधाई दी है।

Related posts

जदयू का प्रखंड स्तरीय कमेटी का किया गया विस्तार

ETV News 24

जयनगर में सरस्वती पूजा पर पाटलिपुत्रा स्कूल के द्वारा भव्य आयोजन छात्रों ने बांधा समा

ETV News 24

समस्तीपुर:शिक्षाविद् जर्नादन राय का निधन

ETV News 24

Leave a Comment