ETV News 24
क्राइमदेशबिहाररोहतास

गोविना गांव में किसान पुत्र को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

रोहतास

रोहतास जिला के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोविना गांव में देर रात में अपराधियों ने गोली मार एक किसान के पुत्र को घायल कर दिया। घायल किसान पुत्र लल्लू कुमार गोविना गांव के निवासी महेन्द्र सिंह का पुत्र बताया जाता है। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि लल्लू घर के बाहर खलिहान के पास बैठा था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे व पूछताछ करते हुए उस पर गोली चला दी। गोली लल्लू के जंघा में लगी। लेकिन गोली चलने की आवाज पर गांव के लोग वहां जमा हो गए। गांव के लोगों ने दोनों युवको को पकड़ भी लिया। वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस के गांव में पहुंचने तक गांव के लोगों द्वारा घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। इधर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले थाना पहुंची। पुलिस घायल का बयान लेने के लिए अस्पताल में गई। लेकिन घायल युवक ने किसी का भी नाम बताने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को किसी ने गोली चलाते हुए नहीं देखा, ना उनके पास से कोई हथियार नहीं बरामद किया गया है।
इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घायल युवक खतरे से बाहर है। लेकिन गोली किसने व क्यों चलायी, इसकी जानकारी नही मिली है। गांव के लोगों द्वारा पकड़े गए दोनों युवकों को हिरासत में रख जांच की जा रही है। जांच में जब तक दोषी नहीं पाए जाएंगे, जेल नहीं भेजे जाएंगे

Related posts

एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी पुलिस अधिकारीयों को दिया दिशा निर्देश

ETV News 24

बिक्रमगंज में बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज

ETV News 24

समस्तीपुर:-बिना किसी सीमा के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की गारंटी करे सरकार: माले

ETV News 24

Leave a Comment