ETV News 24
करगहरदेशबिहाररोहतास

मजदूरों से भरा पिकअप ने ट्रक में मारी ठोकर आठ मजदूर घायल

करगहर ।लॉकडाउन के कारण एक बार फिर पलायन शुरू हो गया है।करगहर प्रखंड में धान के रोपनी करने के लिए झारखंड के पलामू जिले के बरवाडीह, राजहारा सहित विभिन्न जगहों से आये हजारों मजदूरों ने लॉकडाउन लगने के कारण मजदूर अपने घर वापस जाने लगे हैं। इसी दौरान वृहस्पतिवार के रात्रि में सासाराम-चौसा पथ पर खडा़री पेट्रोल पंप के पास एक पिकअप एवं ट्रक में भिड़ंत हो गई।सूत्रों से प्राप्त के अनुसार इस पिकअप पर लगभग 30 मजदूर प्रखंड क्षेत्र के खैरा से झारखंड के पलामू जा रहे थे। तभी आगे से चल रही ट्रक में ब्रेक ले लिया और पिकअप ने पीछे से ट्रक में ठोकर मार दी। इस हादसे में लगभग एक दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। जिनमें 8 मजदूर को स्थानीय लोग एवं पुलिस के मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल नन्नकु कुमार, उपेंद्र कुमार, सतेन्द्र विश्वकर्मा, जितेन्द्र बैठा,पार्वती देवी,शंकुतला देवी, अनिसा कुमारी, को भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मरीजों को सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पांच मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related posts

आइसा एवं माले की संयुक्त बैठक में लिए गए कई निर्णय

ETV News 24

उपहार व पौधे देकर कोरोना को हराने वालों को भेजा गया घर  

ETV News 24

शराब साथ धंधेबाज गिरफ्तार

ETV News 24

Leave a Comment