ETV News 24
डेहरीदेशबिहाररोहतास

अभिनव कला संगम के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

स्वर्गीय सुरेश गुप्ता  हम लोग के आदर्श रहे : नंदन कुमार 

डेहरी ऑन सोन रोहतास

स्थानीय स्टेशन रोड स्थित सिद्धार्थ होटल में अभिनव कला संगम के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सुरेश गुप्ता जी के  निधन पर संस्था के सदस्यों के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । अभिनव कला संगम के सदस्यों के द्वारा सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर माल्यापर्ण अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तदुपरांत मोमबत्ती की रोशनी में 2 मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

अभिनव कला संगम के नंदन कुमार ने उनकी अकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अभिनव कला संगम के हर सदस्यों के लिए स्वर्गीय सुरेश गुप्ता हम लोग के आदर्श थे। संस्था के लोगों ने  उनके  सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की तीन दशक पूर्व  संस्था की स्थापना काल से वर्तमान तक  संस्था को  उनके स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होते रहे  ।

संस्था के एक वर्ष के कार्यकाल को उन्होंने बखूबी रूप से जिम्मेदारी पूर्वक अपने पद का निर्वहन किया फिर उन्होंने  अपने  संस्था में पद के  परित्याग का फैसला किया और कहा  कि मैं हर तरह से संस्था के साथ हूं मै   संस्था को हर समय  मदद करता रहूंगा ।उनके सामाजिक जीवन  जीने के  शैली को  संस्था के सभी सदस्य  अपना आदर्श मानते हैं  ।उनका  संस्था के प्रति सहयोग या संस्था के किसी भी सदस्य  के ऊपर किसी तरह का  कोई बाधा उत्पन्न होती थी  तो बेहिचक  वह परिवार की हैसियत से  उसे दूर करते थे। उनकी किसी नेक दिल और  सुविचार की वजह से डेहरी सासाराम बाजार समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया कुछ वर्ष अपनी सेवा देने के बाद आपने स्वस्थ  की अस्वस्थता के कारण  समिति के अध्यक्ष का  परित्याग किया वर्तमान में वे  सामूहिक समाज की गतिविधियों में   रुचि तो ले ही रहे थे वह मधेशिया वैश्य समाज के भी अध्यक्ष थे  । मौके पर

संजय कुमार सिंह उर्फ बालाजी , शिव प्रसाद गुप्ता ,जीवन प्रकाश ,संतोष कुमार सिंह ,रवि तिवारी ,नंदन कुमार ,मोहम्मद वारिस अली, उमेश कुमार सिंह, संजय गुप्ता ,विजय चौरसिया ,विजय चंद्रवंशी ,मनोज गुप्ता, मनोज पांडे ,संतोष चंद्रवंशी, कलाम हाशमी ,शादाब सिद्धकी ,सिद्धार्थ कुमार  धर्मेंद्र गुप्ता, शंभू सैम सहित संस्था के कई लोग उपस्थित  थे।

Related posts

विद्यालय परिसर में ही स्थापित कर लिया मेंथा से तेल निकालने की मशीन 

ETV News 24

हल्का कर्मचारी की समीक्षात्मक बैठक

ETV News 24

एमएलसी चुनाव में राजीव कुमार के जीत पर रंग गुलाल उड़ाकर किया हर्ष व्यक्त, जीत होने पर दी बधाई

ETV News 24

Leave a Comment