ETV News 24
देशबिहाररोहतास

भाजपा ने नोखा में की वर्चुअल रैली

नोखा रोहतास
भाजपा का नोखा विधानसभा में वर्चुअल रैली डी ए वी विद्यालय में किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी ने की। वर्चुअल जनसंवाद रैली में बिहार के सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पटना से संबोधित किए। प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हुआ है। भाजपा ने 70 साल पुराने विवाद धारा 370 का अंत कर अनुच्छेद 35ं ए को समाप्त कर जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाया। वर्षों पुराने राम मंदिर निर्माण के लिए सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा फैसले का स्वागत करते हुए मंदिर निर्माण का कार्य आरंभ हो चुका है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ते हुए भारत ने विश्व की भी सहायता की है। गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को मुफ्त राशन, दाल, एक हजार रूपया खाता में दिया।
विपक्ष यह जान ले कि वह कितने भी छाती पीटे लेकिन इससे जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है भाजपा कार्यकर्ता कोरोना संकट में मेहनत कर रहे हैं वहीं विपक्षी दलों के नेता हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने नोखा के डीएवी स्कूल के प्रांगण में आयोजित जन संवाद वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि नोखा में पहली बार वर्चुअल रैली का आयोजन करने के लिए दल के पूर्व विधायक व कार्यकर्ता साधुवाद के पात्र हैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रदेश की एनडीए सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है इसके बाद केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई श्री जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने धारा 370 समाप्त किया तीन तलाक प्रथा को खत्म करके मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाया नागरिकता संशोधन कानून दिया लॉकडाउन में शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन सेवा का कार्य किया पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद चौरसिया ने कहा कि केंद्र सरकार के विशेष पैकेज के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होने वाला है जनधन खाता के माध्यम से करोड़ों लोगों को आर्थिक सहायता पहुंचाई गई है मोदी सरकार अपने संवेदनशील चरित्र के साथ भूमिका निभा रही है कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार गुप्ता ने किया कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत को मजबूत बनाने राष्ट्रीय एकता लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा क्षमता तिलक कमाल सब्र धर्म समभाव स्थानीय उत्पादों का मिशन के रूप में निर्माण करने व उपयोग करने के लिए अभियान चलाने तथा कोविद महामारी से लड़ने के लिए सामाजिक जागरूकता स्वास्थ्य स्वच्छता के अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया
इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल, रवि प्रजापति, मंडल अध्यक्ष उमेश चौहान,नगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष अनुराग कुमार सिंह, विशाल कुमार आदि थे।

Related posts

समस्तीपुर में दबंगों का कहर जारी

ETV News 24

कलश यात्रा से महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ प्रारंभ

ETV News 24

9 सूत्री मांगों को लेकर फेयर प्राइस एसोसिएशन का एक दिवसीय धरना

ETV News 24

Leave a Comment