ETV News 24
क्राइमदेशबिहारशेखपुरा

गली खड़ंजीकरन नही किया तो मुखिया के पति को बंधक बनाकर पीटा सदर अस्पताल में मुखिया के साथ उसका पति

रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा

शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना के तोय गांव में दबंगों द्वारा मुखिया के पति को चार घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की गई। बाद में मुखिया का पति अभिनंदन किसी प्रकार दबंगों के चंगुल से छूटकर शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचा। अभिनंदन की पत्नी सीता देवी बरबीघा प्रखंड के पांक पंचायत की मुखिया हैं। मुखिया का घर भी तोय गांव है।जख्मी पति के साथ मुखिया भी सदर अस्पताल पहुंची। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज नही कराई गई है। मुखिया कमजोर वर्ग की हैं। मुखिया तथा उसके पति ने बताया तोय गांव में गली का खड़ंजीकरन नहीं करने पर कुछ दबंग किस्म के लोगों ने रविवार को इस घटना को अंजाम दिया। बताया तोय के कुछ लोग एक गली की खड़ंजीकरन का दबाब बना रहे थे। मगर यह योजना ली नहीं गई है। फिर भी मुखिया ने अपने निजी खर्चे से ईंट तथा डस्ट गिराया हुआ है। इसी में रविवार को गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग मुखिया के पति अभिनंदन को जबरन पकड़ लिया तथा गांव से दुर ईंट चिमनी पर चार घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की। उस दौरान दबंगों ने डरा-धमकाकर मुखिया पति का हंसते हुए वीडियो भी बनाया,ताकि मारपीट की घटना को झुठलाया जा सके।

Related posts

मोहिउद्दीन नगर: आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के थाना चौक के निकट स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र में 88वां त्रिमूर्ति शिव जयन्ती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

ETV News 24

सासाराम निजी नर्सिंग होम में लगी भीषण आग

ETV News 24

विश्व पृथ्वी दिवस

ETV News 24

Leave a Comment