ETV News 24
उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सर्किट हाउस में विभिन्न परियोजनाओं का डिजिटल तरीके से शिलान्यास व लोकार्पण कर वृक्षारोपण किया

न्यूज उत्तर प्रदेश प्रयागराज

यूपी हेड – वागीश कुमार
ETV न्यूज 24

प्रयागराज – उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य ने अपने प्रयागराज भ्रमण के दौरान आज सर्वप्रथम सर्किट हाउस में वृक्षारोपण के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज वृक्षारोपण कर मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मान रहा हूं। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना ही हमारे उद्देश्य की पूर्ती नहीं करता है बल्कि हमें पूरी जिम्मेदारी, लगन के साथ अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए वृक्ष की देखभाल भी करनी चाहिए। जब तक हमारे द्वारा लगाया गया वृक्ष बड़ा न हो जाये, तब तक हमारी जिम्मेदारी पूरी नहीं होती है। उन्होंने वहां पर मौजूद सभी लोगो से वृक्ष लगाने की एवं लगाने के बाद उसे सूखने न देने की अपील की इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस स्थित सभागार में जनपद प्रयागराज की विभिन्न परियोजनाओं का डिजिटल तरीके से शिलान्यास/लोकार्पण किया, जिनमें कुल 80 कार्य थे, जिनमें 79 सड़क मार्गों के एवं एक सेतु का कार्य था। इस प्रकार कुल 257 किमी0 लम्बाई के कार्यों का लोकार्पण किया, जिसकी लागत लगभग 284 करोड़ रू0 थी। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा कुल 486 कार्यों, जिसमें 481 मार्गों एवं पांच सेतू, जिसकी लम्बाई 882 किमी0 तथा लागत लगभग 377 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास भी उप मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया।

Related posts

दो गज की दूरी है जरूरी,मास्क का करें उपयोग:अजय शुक्ला

ETV News 24

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सीतापुर द्वारा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर स्मरण पत्र के रूप में सौंपा ज्ञापन

ETV News 24

सहीद हुए लाल को देख पर्थिव शरीर परिवार मे छाया मातम

ETV News 24

Leave a Comment