ETV News 24
देशबिहाररोहतास

चीन हमेशा मानवता का दुश्मन रहा है:सत्य नारायण

भाजपा ने किया चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन

डेहरी ओन सोन रोहतास 

स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक के पास भाजपा डेहरी  नगर द्वारा  चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन के साथ कड़ी निंदा किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम के अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष परमहंस ने किया।

मौके पर स्थानीय  विधायक ई सत्यनारायण सिंह यादव ने कहा कि चीन हमेशा मानवता का दुश्मन रहा है उसको हमेशा बुरी नियत रहता है चाहे हम उसके साथ कितनी भी अच्छाई क्यों न करें। इनके इस हरकत को  पूरा विश्व जान गया है। जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि आज  1962 का भारत  नहीं है आज 21वीं सदी का भारत है हम ईट का जवाब पत्थर से देंगे हमारे वीर सपूतों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।  नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि शपथ के साथ सभी चाइनीज सामानों का बहिष्कार करने का शपथ हम सभी ने लिया है।  पूर्व नगर अध्यक्ष परमहंस जी ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहे थे की स्वदेशी अपनाओ ।

पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्यारेलाल ओझा  प्रकाश गोस्वामी नगर महामंत्री कुंवर सिंह प्रभात शेखर सिंह युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष कृष्णा दुबे नगर उपाध्यक्ष राजीव सिंह आर एस एस के गोपाल जी करण सिंह विश्वजीत सिंह दीपांकर सिंह संजय सिंह उपेंद्र शर्मा पुष्कर सिंह अभिजीत राय हरे राम आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

बहुजन समाज पार्टी समस्तीपुर के द्वारा आयोजित जिलास्तरीय संगठनिक समीक्षा बैठक

ETV News 24

दलसिंहसराय में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

ETV News 24

स्वस्थ बिहार हमारा अधिकार विषय पर जन-कन्वेंशन आयोजित

ETV News 24

Leave a Comment