सासाराम।शाहबाद रेंज के डीआईजी पी कन्नन ने मंगलवार को शाहबाद क्षेत्र के पुलिसकर्मियों का तबादला किया है।ये पुलिसकर्मी रोहतास जिला सहित कैमूर,भोजपुर व बक्सर में 6 वर्षो से तैनात थे।डीआईजी मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि एक जिले में 6 वर्षो अधिक कार्य करने वाले पुलिस कर्मी को टेन्योर पूरा होने पर हस्तान्तरण किया गया है।इस तबादले में 2174 पुलिसकर्मी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि 1500 सिपाही,380 हवलदार,स.अ. नि.190,पु.अ. नि.88 तथा 16 इंस्पेक्टर शामिल हैं।ये सभी शाहाबाद क्षेत्र के विभिन्न जिले में जाएंगे।
next post