ETV News 24
देशपटनाबिहार

स्वयं सहायता समूह का आंदोलन  संगठित करना जरूरी है : अशोक सिंह 

 डेहरी ऑन सोन रोहतास

शनिवार  को स्वयं सहायता समूह संघर्ष समिति ऐपवा द्वारा आपनी मांगो पर राष्ट्रव्यापी धरना का आह्वान किया है, जिसके  आलोक में डिहरी प्रखंड के अनेकों गांवों में धरना का  कार्य क्रम हुआ । जिसका नेतृत्व महिला नेत्री  ‘उर्मिला देवी’ एवं ‘कबुलन बीबी’ कर रही थी।

धरना को सम्बोधित करते हुए (माले) के वरिष्ठ नेता काॅमरेड अशोक सिंह ने  कहाँ कि केन्द्र सरकार के 20लाख के  पैकेज की घोषणा में स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं है। सरकार ने केवल एक साल तक कर्ज जमा करने की समय में छूट दी है ,परन्तु, कर्ज माफ नहीं किया है। जबकि सरकार द्वारा पूंजीपतियों के लगातार कर्ज माफ किये जा रहे हैं।

अशोक  सिंह ने कहा कि आज जरूरत है की पूंजीपतियों से कर्ज वसूल कर स्वयं सहायता समूह के महिलाओं एवं मजदूरों को मदद करें। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह का आंदोलन संगठित करने की जरूरत है ,उन्होंने 6 सूत्री मांगों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह में शामिल महिलाओं को कर्ज माफ करो माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा दिए गए कर्ज़ों का भुगतान सरकार को करना होगा । हर समूह को उसकी क्षमता के अनुसार या कलस्टर बनाकर रोजगार का साधन उपलब्ध कराओ । एस॰ एच ॰जी॰ (स्वयं सहायता समूह सेल्फ हेल्प ग्रुप) के उत्पादकों की खरीद सुनिश्चित करो। स्वयं सहायता समूह को ब्याज सहित ऋण दो। जीविका कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 15 हजार रुपये  मासिक मानदेय दो।

सभा को (माले) नेता  निजामुद्दीन अंसारी, उमा पासवान, संयोगा देवी, पुष्पा देवी, अनारो देवी, बसंती देवी  आदि ने सम्बोधित किया।

Related posts

आपसी विवाद को खुद पर हुए हमले कि घटना में तब्दील कर अपने लोगो को बचाना चाहते है विधायक:सौरव सुमन

ETV News 24

समस्तीपुर:पटना में एसटीईटी पास छात्रों पर लाठीचार्जे के खिलाफ आईसा ने cm का किया पुतला दहन

ETV News 24

डॉ घनश्याम राय बने यूआर कालेज रोसड़ा के प्राचार्य

ETV News 24

Leave a Comment