ETV News 24
Other

रोहतास जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने जलवायु परिवर्तन के प्रति सजग रहने और कुरीतियों को मिटाने का दीया संदेश

सासाराम

संदीप भेलारी

सासाराम जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय से जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर 19 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला में सम्मिलित होकर अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने जिले वासियों से अपील की। अभियान के संदर्भ में उन्होंने कहा कि रोहतास जिले का इतिहास हमेशा से गौरवशाली रहा है परंतु आज जलवायु परिवर्तन ने मानव जाति सहित सभी जीव जंतुओं के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा कर दिया है।इससे लड़ने एवं अपनी भावी पीढ़ी को एक स्वस्थ समाज देने हेतु हमें बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जल संचय एवं जल स्रोतों के संरक्षण, मौसम के अनुकूल फसल उगाने, अक्षय ऊर्जा एवं हरित आवरण को बढ़ाने हेतु सरकार आपके साथ खड़ी है।हमें अपने बेहतर भविष्य के लिए नशा, बाल विवाह एवं दहेज जैसी कुप्रथाओं को मिटाना होगा।उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी जिलेवासी कीर्तिमान स्थापित करते हुए 19 जनवरी को 11:30 से 12:00 बजे तक एक दूसरे का हाथ थामे हुए बदलते जलवायु परिवर्तन के प्रति सजग रहने एवं समाज को सामाजिक कुरीतियों से दूर रखने का पूरे विश्व को संदेश दें। जिले के एक मुख्य मार्ग सहित 11 उप मार्गों पर 504 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा जिसमें सभी जिलेवासी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related posts

समाजसेवी के निधन पर शोक व्यक्त

admin

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कार्यालय मे प्रधान द्वारा अधिकारियों को भी दी जा रही धमकी वही जाँच करने करने पहुंची टीम के सामने प्रधान पति ने दागी गोलियां

ETV NEWS 24

सब्जियों पर भी प्रशासन की कड़ी नजर मुनाफाखोरी रोकने को लेकर प्रशासन सक्रिय

admin

Leave a Comment