ETV News 24
Other

स्वतंत्रता सेनानी के ब्रह्म भोज के मौके पर गरीबो मे कंबल का किया गया वितरण

करगहर/रोहतास

करगहर –प्रखंड क्षेत्र के अररूआँँ पंचायत के कुम्हिला गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय शिवपूजन राय के ब्रह्म भोज के मौके पर रविवार को गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया! उनके पुत्र विनोद कुमार सिंह भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष ने गरीबो के बीच कम्बल वितरण किया। अररूआँँ पंचायत के युवा मुखिया राजू सिंह ने बताया कि स्व शिवपूजन राय स्वतंत्रता सेनानी के साथ साथ बहुत ही अच्छे एवं धनी स्वभाव के व्यक्ति थे।उनके ब्रह्म भोज के मौके पर जन प्रतिनिधि के साथ साथ ग्रामीण एवं दूर दराज से आगंतुक सज्जनो ने ब्रह्म भोज में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर राम एकबाल सिंह, अखिलेश कुमार सिंह महाराणा प्रताप सेवा संगठन संरक्षक ,सुनिल सिंह, अनिल सिंह, मनोज कुमार सिंह, मुकेश सिंह,अजीत सिंह, संतोष सिंह ,अनुराग सिंह सहित सभी परिजन मौजूद रहे।

Related posts

30 नवम्बर से कई ट्रेनों का होगा निरस्त्रीकरण, आंशिक समापन तथा दिशा परिवर्तन

ETV NEWS 24

अल मदाद इस्लामिक स्कूल की मनाई गई वार्षिक उत्सव

admin

धनरुआ में करंट से 35 वर्षीय युवक की मौत

admin

Leave a Comment