नौहट्टा/रोहतास/बिहार
प्रखंड के उत्तम तपस्वी आश्रम महादेवखोह में व्रिहस्पतिवार को इस कड़ाके के ठंड में 12 घंटे अखंड का आयोजन किया गया। प्रातः 03:15AM में आश्रम के अध्यक्ष सेवक करुणानंद साधु बाबा जी ने मंत्रोच्चारण के साथ अखण्ड दीप प्रज्ज्वलित कर 12 घंटे अखंड का शंकल्प लिए। सेवक साधु बाबा ने कहा कि यह अखंड शाम के 03:15PM तक चली। और आश्रम में अनेक श्रद्धालु आये स्नान ध्यान तथा पूजा अर्चना एवं सुस्वादु भोजन किये। इस अखण्ड कार्यक्रम में आचार्य बिनय पाठक, मनोज दुबे, कमिटी के ट्रस्टी दयानन्द दुबे,रबी प्रकाश,अशोक राम ब्यास,अरविंद सिंह ब्यास,शिवकुमार शर्मा प्रामोद तूफानी,रामसिह राम,राम जी यादव, समिति के उपाध्यक्ष प्रेम पाठक, दयानन्द डब्लू सिंह,बिजय प्रसाद अमयेस कुमार एवं समिति के महासचिव श्यामसुत सिन्हा उपस्थित थे।