ETV News 24
Other

नागरिक संशोधन बिल के समर्थन में युवाओं ने निकाला विशाल त्रिरंगा यात्रा

बिहटा/बिहार

बिहटा से निशांत कुमार की रिपोर्ट

बिहटा-एक तरफ जहां पूरे देश मे सीएए और एनआरसी का विरोध किया जा रहा है। उसे वापस लेने के लिए बहुत जगह भीड़ हिंसक हो गई। वही बिहटा में सोमवार को नवयुवकों ने इसके समर्थन में रैली निकाली गई। इसमे इलाके के बहुत संख्या में लोग शामिल हुए। बिहटा प्रखंड से अलग -अलग गावों के युवाओं ने निकाला जन जागरूकता एवं समर्थन मार्च सड़को पर सैकड़ो की संख्या में युवाओ ने लगाया भारत माता की जय का नारा साथ ही 350 मीटर का तिरंगा यात्रा भी निकाला गया। इस रैली की शुरूआत बिहटा बाबा बिटेश्वर नाथ मंदिर से होते हुए बिहटा चौक पर खत्म हुई। इस दौरान मार्च पूरे बाजार से होते हुए सभी गली चौक चौराहे से जाकर गुजरी। वही लोग ने हाथ मे तिरंगा झंडा लिए हुए थे। इस मार्च में आये करनी सेना बिहार के अरुण सिंह ने बताया कि सीएए का बिरोध करने वाले लोग उसे पूरी तरह से समझे नही है और इतना बिरोध केवल राजनीतिक दाव पेच में कराई जा रही है। पहले लोग इसके बारे में सही तरीके से समझ ले उसके बाद उनको तस्सली जो जाएगी। देश को बचाने और सुरक्षित रखने के लिए सीएए और एनआरसी बहुत जरूरी है। यहां लोग राजनीतिक लाभ के लिए लोगो को मोहरा बना रहे है। इसी के आड़ में कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे है और अपना शक्तिपरीक्षण भी दिखा रहे है जो सही नही है। कही भी संबिधान के नियमो के साथ छेड़छाड़ नही किया गया है। झूठा भरम फैलाकर लोगो को उकसाया जा रहा है। इस रैली के दौरान भारी संख्या के पुलिस बल तैनात दिखी। इस मार्च में आशीष कुमार ,मनी सिंह, गुड्डू कुमार सिंह, कुश कुमार, लव कुमार, राहुल सिंह सूर्यवंशी ,प्रभाकर कुमार एवं तमाम बिहटा के लोग शामिल थे।

Related posts

सम्मानित किसान के निधन होने पर पार्थिव शरीर पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

ETV NEWS 24

गैंग रेप पीड़िता का दोनों आरोपी गिरफ्तार

admin

उप प्रमुख ने दी आत्मदाह की धमकी

admin

Leave a Comment