ETV News 24
Other

पंचायत सेवक का आकस्मिक निधन

करगहर/रोहतास/बिहार

करगहर — प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सेवक बंदे लाल राम की आकस्मिक मौत होने पर प्रखंड कर्मियों के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन प्रखंड मुख्यालय में हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद असलम ने किया। उनहोंने कहा कि स्व. बंदे लाल राम कर्मठ पंचायत सेवक थे, कार्य में सदैव तत्पर रहते थे।पंचायत सचिव कि मृत्यु उनके गाँव काराकाट प्रखंड के मानिक परासी में हुआ वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थे जिनका ईलाज पटना के हास्पिटल में चल रहा था। वह करगहर प्रखंड के अररूआ, भोखरी एवं कल्याणपुर पंचायत के पंचायत सचिव का कार्य कर रहे थे।शोक सभा के दौरान प्रधान लिपिक सत्यनारायण पासवान, मुखिया राजू सिंह के अलावे कई पंचायत सेवक एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

फोरलेन पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

ETV NEWS 24

आपसी भाईचारा का संदेश लेकर राजू पहुंचे सासाराम

admin

शैक्षणिक परिभ्रमण पर छात्रों का दल रवाना

admin

Leave a Comment