ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर के चार प्रखंड प्रमुखों और उप प्रमुखों ने समर्थकों संग ली जन सुराज की सदस्यता

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर: जन सुराज अभियान का कारवां बढ़ता जा रहा है। प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज अभियान से समाज के हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। बीते दो दिसंबर को प्रशांत किशोर ने जन सुराज सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख और उप प्रमुख ने अपने पंचायत समिति सदस्यों के साथ जन सुराज पदयात्रा कैंप में अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मौजूदगी में सामूहिक रूप से सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में शिवाजीनगर के प्रमुख डॉ गोविंद कुमार, उप प्रमुख रामपुकार महतो साथ ही सिंघिया प्रखंड के प्रमुख बिरजू साहू, उप प्रमुख रिंकू सिंह सहित दर्जनों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

Related posts

जलजमाव को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो मे सरकार के खिलाफ आक्रोश

ETV News 24

बिहार के समस्तीपुर शहर में तुरहा समाज के अपने सामाजिक कार्यो की कार्य भार के लिए स्वेक्षा से चुना मांजन

ETV News 24

समस्तीपुर में ऑटो-ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, 8 घायल

ETV News 24

Leave a Comment