ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

देर रात SP ने चार थानों में नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग की, डेढ़ दर्ज पुलिस पदाधिकारियों को किया इधर से उधर

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने देर रात 20 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। इस दौरान चार थानों में नये थाना अध्यक्ष की भी पोस्टिंग की गई है। मुसरीघरारी थाना के अपर थानाध्यक्ष मो. फहीम को खानपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रोसड़ा थाना में तैनात निरंजन कुमार को वारिसनगर थाना की कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा बंगरा थाना में खाली पड़े थाना अध्यक्ष के पद पर मथुरापुर ओपी की अपर थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी को थाना अध्यक्ष बनाकर भेजा गया है। सरायरंजन थाना में तैनात रविंद्र कुमार भारती को एससी/एसटी थानाध्यक्ष बनाया गया है।वहीं वारिसनगर थाना संतोष कुमार और खानपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार को साइबर थाना के अनुसंधान ईकाई में भेजा गया है। एससी/एसटी थानाध्यक्ष शिवजी पासवान को दलसिंहसराय भेज दिया गया है।डेढ़ दर्जन अन्य पुलिस पदाधिकारी भी इधर से उधर :बंगरा थाना के अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार को रोसड़ा थाना, खानपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को
दलसिंहसराय थाना, रोसड़ा थाना से नरेंद्र कुमार को खानपुर अपर थानाध्यक्ष, खानपुर थाना के एकरार फारूकी को नगर थाना, दलसिंहसराय थाना के जवाहर लाल राम को सरायरंजन थाना, सगीर अहमद को घटहो ओपी से बंगरा अपर थानाध्यक्ष, नगर थाना के प्रमोद कुमार मंडल मुसरीघरारी अपर थानाध्यक्ष, दलसिंहसराय थाना कि मंजुला मिश्रा को नगर थाना, नगर थाना के प्रताप कुमार सिंह को रोसड़ा थाना, विभूतिपुर थाना के पुलिस चौधरी को विद्यापतिनगर अपर थानाध्यक्ष, मथुरापुर ओपी के अश्वत्थामा को मथुरापुर ओपी अपर थानाध्यक्ष और साइबर थाना के फैजल अंसारी और अशोक कुमार को डीआईयू शाखा भेजा गया है।

Related posts

आयुष्मान पखवाड़ा पर नित्यानंद राय ने किया समीक्षा बैठक

ETV News 24

डीआरएम के समक्ष ईसीआरकेयू का विशाल विरोध प्रदर्शन

ETV News 24

चमथा इंडेन ने ग्राहक दिवस पर किया असहायों के बीच कंबल का वितरण

ETV News 24

Leave a Comment