ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर में पति पर विवाहिता की हत्या का आरोप परिजनों ने कहा अवैध संबंध का विरोध करने पर गला घोट दिया घर छोड़कर फरार हैं ससुरालवाले

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर में संदिगध हालत में विवाहित सुष्मिता कुमारी उम्र 21 वर्ष का शव बरामद हुआ है। परिजनों का आरोप है कि अवैध संबंध का विरोध करने पर ससुराल वालों ने गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। बताते चले की सरायरंजन निवासी मृतक के भाई रामराजी राय ने कहा कि उन्होंने अपनी बहन की शादी एक वर्ष पूर्व दान दहेज देकर की थी। उसे समय दहेज के रूप में ₹800000 के अलावा गहंना बर्तन आदि दिया गया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही और ₹500000 की मांग की गई। मृतक के भाई का आरोप है कि उसके जीजा राहुल का वैशाली जिले की एक लड़की से अवैध संबंध है। वही जब उसकी बहन अवैध संबंध का विरोध किया तो उसकी बहन को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। तड़के उसके जीजा ने उनकी मां कौशल्या देवी को फोन कर बताया कि उसने सुष्मिता की हत्या कर दी है। जो करना है कर ले जिसके बाद वे लोग टारा गांव पहुंचे तो उनकी बहन का शव घर में पड़ा हुआ था। जबकि घर के लोग फरार थे। उन्होंने आरोप लगाया है, कि दहेज और अवैध संबंध के कारण उनकी बहन की हत्या की गई है ।और बता और बताते चलें कि घर में हथियार भी रखता था। युवक मृतक के भाई का आरोप है ,कि उसका जीजा राहुल गलत संगत का आदमी था। वह हथियार भी रखता था।भाई ने जीजा के भांजा के साथ देसी कट्टा रखा फोटो भी दिखाया फोटो में एक बच्चा के पास देसी कट्टा व गोली रखा हुआ था ।वही बताते चले की थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस, मौके पर पहुंचकर शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। लड़की के घर वालों ने दहेज व अवैध संबंध में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

आरपीएफ ने एक महिला को शराब के साथ किया गिरफ्तार

ETV News 24

दिनायकपुर बालात्कार के आरोपी की गिरफ्तारी अविलम्ब गिरफ्तारी हो

ETV News 24

भाजपा चकमेहसी मंडल में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया

ETV News 24

Leave a Comment