प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर थाना अंतर्गत मनियारपुर गांव में आपसी विवाद में गोली वारी की घटना में दो लोग घायल हो गए थे।जिसमें शामिल रंजीत चौधरी व सुनील पासवान घायल हुआ था। इलाज के दौरान रंजीत चौधरी की मौत हो गई थी जिसमें हत्या कांड संख्या 303/2022 फिरार चल रहे नामजद अभियुक्त मनियारपुर गांव निवासी मनीष कुमार साह के घर रविवार की दोपहर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार एस आई सिलवेस्टर खलखो एस आई अखिलेश राय अपर थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम ने पुलिस बल के मदद से नामजद अभियुक्त के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती किया। उक्त आशय की जानकारी थानाध्यक्ष ने दी।