ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

पूर्व मुखिया पति राम प्यारे सिंह की हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी हो,उपेन्द्र कुमार कुशवाहा

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड में चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा मंगलवार को पहुंच कर राम प्यारे सिंह के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया।भाजपा कार्यकर्ता राम प्यारे सिंह के हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा है कि राम प्यारे सिंह एक बहुत ही ईमानदार छवि के जनप्रतिनिधि थे, उनका निधन भाजपा परिवार एवं सोमनाहा की जनता दोनो के लिए अपूर्णीय क्षति है एवं उनका हत्या जमीन विवाद में किया जाना बहुत ही निंदनीय है।श्री कुशवाहा ने इस हत्या पर प्रेस वार्ता के माध्यम से पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग की है।राम प्यारे सिंह के हत्या पर अन्य शोक व्यक्त करने वालो में जिला महामंत्री प्रभात कुमार ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी कौशल पांडेय, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विजय शंकर ठाकुर,चकमेहसी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार,चकमेहसी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश महतो,देव् शंकर ठाकुर,कृष्ण कुमार झा,शुशील मालाकार,राजीव ठाकुर,सुधीर कुमार शर्मा,शिवशंकर ठाकुर,अभिषेक कुशवाहा,सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,पूर्व मुखिया विजय शर्मा,अंकित त्रिवेदी इत्यादि शामिल है।

Related posts

महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री और प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल जी जयंती धूमधाम से मनाई गई

ETV News 24

एसपी ने किया कल्याणपुर थाने का निरीक्षण अनुसंधान कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

ETV News 24

एक महिला को जेल

ETV News 24

Leave a Comment