रिपोर्ट:- धर्मेन्द्र कुमार सिंह
खबर रोहतास जिले के दावथ से है, जहाँ दावथ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। वहीं दावथ प्रखंड के सभी मंदिरों को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया है। भक्त श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भक्तिरस में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। दावथ प्रखंड में भी कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। ठाकुर जी मंदिर पंचमंदिर, मां आसावरी मंदिर दावथ सहित कई मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। वही आशावरी मंदिर में मटका फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। मथुरा की तरह दावथ में भी इस उत्सव को बेहद धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।