ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

तिरंगा जागरूकता अभियान

समस्तीपुर

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

सैनिक स्कूल सोसायटी दिल्ली के तत्वावधान में सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल बटहा के छात्र छात्राओं ने रोसड़ा अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित गांधी स्मारक स्थल से सिनेमा चौक टावर तक तिरंगा जागरूकता अभियान चलाकर आमलोगों को जागरूक किया। रोसड़ा शहर ‘भारत माता की जय’ ‘ झंडा ऊंचा रहे हमारा’ ‘वंदे मातरम् जैसे देशभक्ति के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। मीडिया प्रभारी विजयव्रत कंठ ने जानकारी दी कि विद्यालय के अध्यक्ष विनोद कुमार ने अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर विद्यालय परिसर से रवाना किया। प्रधानाचार्य देवानंद दूरदर्शी की अगुआई में अदिति ,प्रिया, अनन्या, नम्रता, शांभवी, सुधांशु, प्रशांत, अभिषेक, दिव्यांश, आदि सैकड़ों छात्र छात्राओं ने चिलचिलाती धूप के वाबजूद इस अभियान में गर्मजोशी से भाग लिया। मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों में कैलाश पोद्दार, रिंकी कुमारी, राहुल तिवारी, पूर्व सैनिक हृषिकेश सिंह आदि तत्पर रहे। नगरवासियों द्वारा इस जनजागृति अभियान की जमकर सराहना की जा रही है।

Related posts

समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक मानव जीत सिंह ढिल्लों के आदेश पर चार पुलिसकर्मियों का तबादला

ETV News 24

छठ पर्व को लेकर मालीनगर सैदपुर एवं पूसा पिरखपुर बूढ़ी गंडक नदी के संगम घाट पर छठ व्रतियों ने गंगा स्नान कर की पूजा पाठ

ETV News 24

बाढ़ सहायता राशि अवैध वसूली करने वालों पर कारबाई को लेकर अंचलाधिकारी को दिया आवेदन

ETV News 24

Leave a Comment