ETV News 24
बिक्रमगंजबिहाररोहतास

सब्जी बाजार में लगे कीचड़ से लोग हो रहे परेशान, संझौली के सब्जी मंडी में जाने वाला रास्ता का हाल हुआ बदहाल

कई सालों से होती है समस्या,नही मिलती निजात।

रोहतास ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार सिंह के साथ संझौली से सोनू कुमार की रिपोर्ट

संझौली(रोहतास). संझौली के सब्जी बाजार मेंहो रहे झमाझम बारिश से सब्जी मंडी में कीचड़ का अंबार लग गया। जब मंडी खुली तो खरीददारी के लिए आए लोगों को गंदगी व कीचड़ का सामना करना पड़ा। लोग कीचड़ और गंदगी के बीच खरीददारी करने के लिए मजबूर नजर आए। स्थानीय लोगों की मानें तो संझौली के सब्जी मंडी का हाल बदहाल हैं। किसान, व्यापारी, सब्जी विक्रेता, ग्राहक सभी परेशान हैं। सफाई के अभाव में सब्जी मंडी गंदगी और कीचड़ के बीच संचालित हो रही है। मंडी पहुंचने वाले लोग सब्जी खरीदने के दौरान गंदगी से परेशान होते देखे जा रहे है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि थोड़ी सी बारिश होने पर सब्जी मंडी में कीचड़ व गंदगी हो जाती है। बारिश न भी हो फिर भी गंदगी की यह समस्या बनी रहती है। गंदगी के कारण सब्जियों के आसपास मक्खी, मच्छर पनपते हैं। इससे सब्जियां भी दूषित हो रही है। ऐसी स्थिति में सब्जी खरीदने के लिए ग्राहक भी कतरा रहे हैं। बता दे की सब्जी मंडी में जब भी बारिश पड़ता है तो मंडी में जाने वाला का हाल बदहाल हो जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा हैं की पिछले कई सालों से जलजमाव की समस्या उतपन्न होती हैं।

Related posts

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया

ETV News 24

नासरीगंज में पांच दुकानें की गईं सील

ETV News 24

इंडिया गठबंधन का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता बैठक संपन्न, लिए गए कई निर्णय

ETV News 24

Leave a Comment